उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर बड़ा धमाका: पटरी के उड़े परखच्चे, 13 दिन पहले PM मोदी ने किया था उद्घाटन

उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर बड़ा धमाका: पटरी के उड़े परखच्चे, 13 दिन पहले PM मोदी ने किया था उद्घाटन

Published : Nov 13, 2022, 12:24 PM IST

राजस्थान में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां उदयपुर-अहमदाबाद रेल लाइन को बम धमाके से उड़ाने की कोशिश की गई। हालांकि ट्रेन गुजरने के बाद धमाका हो गया। जिसके चलते  रेलवे ट्रैक के कई जगह से परखच्चे उड़ गए और नट बोल्ट  ढीले हो गए है। यह वही ट्रैक है जिसका हाल ही में पीएम मोदी ने उद्घाटन किया था। 

 बांसवाड़ा (राजस्थान). हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदयपुर अहमदाबाद रेलवे ट्रैक का उद्घाटन किया था।  इस रेलवे ट्रैक को आज तड़के धमाके के साथ उड़ाने की कोशिश की गई है । रेलवे ट्रैक कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है और अब जावर माइंस थाना पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। सुबह-सुबह जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने रेलवे ट्रैक का हाल देखा तो पुलिस को सूचना दी।  रेलवे ट्रैक पहले से ही कुछ छतिग्रस्त था और अचानक फिर से धमाके की एक आवाज आई। अब या धमाका किस चीज से किया गया था यह अभी तक सामने नहीं आ सका है। लेकिन धमाके के बाद रेलवे ट्रैक के कई जगह से परखच्चे उड़ गए और नट बोल्ट  ढीले हो गए हैं । इस बारे में रेलवे अधिकारियों तक को भी सूचना दे दी गई है । कुछ देर पहले ही रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

जनता की मांग पर पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था उद्घाटन 
 उल्लेखनीय है कि उदयपुर अहमदाबाद रेलवे ट्रैक के लिए कई दिनों से लोग आंदोलनरत थे । उसके बाद कुछ दिन पहले ही रेलवे ट्रैक का निर्माण किया गया और हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे ट्रैक की शुरुआत की थी । अब रेलवे की ओर से सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर भी चिंता जताई जा रही है । अहमदाबाद के आसार वा रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीन सिगनल दिखाकर इसकी शुरुआत की थी । लेकिन आज जब धमाके हुए तो इसका बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को रोका गया
 फिलहाल आगामी आदेशों तक इस ट्रक से गुजरने वाली ट्रेनों को दूसरी ओर डायवर्ट किया गया है।  कुछ ट्रेनें स्थगित करने की भी सूचना बताई जा रही है।  हालांकि इस बारे में अभी तक रेलवे प्रशासन ने किसी तरह की कोई जानकारी जारी नहीं की है ।पुलिस के अधिकारी और रेलवे के अधिकारी इसी चीज के पड़ताल करने की कोशिश कर रहे हैं कि यह धमाका कैसे हुआ।  फिलहाल किसी भी तरह की संभावना अभी तक जाहिर नहीं की गई है।  लेकिन रेलवे ट्रैक को उड़ाने की इस सूचना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

04:24Kota Accident: खाटू श्याम के दर्शन की खुशी मातम में बदली, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत कैसे हुई? देखें VIDEO
Pushkar Mela 2026: मालिक के इशारे पर नाचने लगा ऊंट! पुष्कर मेले का ये नजारा देख दंग रह जाएंगे
03:10Rajasthan Blast: रेलवे लाइन के पास धमाका, 2 सीमेंट खंभे टूटे, 7.5 KG RDX Recovery, क्या है पूरा मामला?
03:09Asaram Bapu Case : आसाराम को हाईकोर्ट से मिला बड़ा झटका, फौरन करना होगा ये काम
04:35'ठीक-ठाक डोज दे दिया गया है', Rajnath Singh ने एक बार फिर Pakistan को दिया अल्टीमेटम
08:28Trump टैरिफ से संकट में बीकानेर का ऊन उद्योग, 20 लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे-छलक पड़ा दर्द
03:05Rajasthan Weather: राजस्थान में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
08:30pahalgam हमले पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh बोले — हमने धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा
05:45Rajasthan Rain : सवाई माधोपुर में बारिश में धंसी जमीन, दिखा ये खतरनाक नजारा
04:01Rajasthan Flood : Sawai Madhopur में घुटनों तक भरा पानी, कैद होकर रह गए लोग