Video: बुजुर्ग दंपती जो 70 की उम्र में बने माता पिता, शादी के 54 साल बाद गूंजी किलकारी

Video: बुजुर्ग दंपती जो 70 की उम्र में बने माता पिता, शादी के 54 साल बाद गूंजी किलकारी

Published : Aug 09, 2022, 07:19 PM IST

राजस्थान में पहली बार एक बुजुर्ग दंपती के घर शादी के 54 साल बाद किलकारी गूंजी है। अलवर जिले में 70 साल की महिला ने बेटे को जन्म दिया तो हर कोई हैरान रह गया। बच्चे के पिता गोपीचंद 75 साल के हैं। जानिए उनकी कहानी 

वीडियो डेस्क। राजस्थान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के अलवर जिले में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने शादी के 54 साल बाद एक बेटे को जन्म दिया है। जो अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। जन्म देने वाला महिला की उम्र 75 साल और महिला के पति की उम्र 75 साल है। शादी के 54 साल बाद पहली संतान की खुशी मिली है। बच्चे के पिता गोपीचंद पूर्व सैनिक हैं। बांग्लादेश युद्ध के दौरान पैर में गोली लगी थी। गोपीचंद का कहना है कि बेटा होने के बाद उन्हें काफी खुशी है। पत्नी चंद्रवती भी इस उम्र में मां बनने के बाद खुद को बेहद खुश नसीब महसूस कर रही है। डॉक्टर का कहना है कि इस उम्र में बच्चा पैदा होने का राजस्थान का शायद यह पहला केस है। गोपीचंद भी अपने पिता के इकलौते बेटे थे। शादी 1968 में चंद्रावती से हुई लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद भी बच्चा नहीं हुआ। कई डॉक्टर के चक्कर काटे लेकिन इलाज नहीं मिला। अब अलवर में एक आईवीएफ सेंटर से अपनी पत्नी का ट्रीटमेंट करवाया। बच्चे का वजन करीब 3 किलो के लगभग हैं। आपको बता दें कि हाल ही में ivf के लिए जून 2022 में एक कानून भी बनाया गया है जिसके तहत 50 साल से अधिक उम्र के महिलाओं को ivf के जरिए बच्चा पैदा नहीं करवाए जा सकता। लेकिन इस दंपति ने पहले ही रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ था। आज माता पिता बनने के बाद बुजुर्ग दंपति बेहद खुश हैं।

04:35'ठीक-ठाक डोज दे दिया गया है', Rajnath Singh ने एक बार फिर Pakistan को दिया अल्टीमेटम
08:28Trump टैरिफ से संकट में बीकानेर का ऊन उद्योग, 20 लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे-छलक पड़ा दर्द
03:05Rajasthan Weather: राजस्थान में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
08:30pahalgam हमले पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh बोले — हमने धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा
05:45Rajasthan Rain : सवाई माधोपुर में बारिश में धंसी जमीन, दिखा ये खतरनाक नजारा
04:01Rajasthan Flood : Sawai Madhopur में घुटनों तक भरा पानी, कैद होकर रह गए लोग
04:06'वो धर्म पूछकर मारेंगे तो हम धर्म बताकर मारेंगे', Operation Sindoor पर युवा सांसद ने क्या गजब बोला
03:15Rajasthan Flood : कमर तक भरा पानी, ट्रैक्टर से खींच रहे गाड़ियां... राजस्थान में तबाही के 5 वीडियो
01:35Rajasthan School Collapse : झालावाड़ में भरभराकर गिरी स्कूल की छत, दिल को झकझोर देगा ये हादसा
03:08Rajasthan Rain : अस्पताल में भरा पानी, Jawahar Lal Nehru Hospital का हुआ ये कैसा हाल?