राजस्थान: राज्यपाल कलराज मिश्र ने रखे नई शिक्षा नीति पर विचार, बताया कैसे विश्वगुरू बनेगा भारत

राजस्थान: राज्यपाल कलराज मिश्र ने रखे नई शिक्षा नीति पर विचार, बताया कैसे विश्वगुरू बनेगा भारत

Published : Aug 18, 2022, 02:07 PM ISTUpdated : Aug 18, 2022, 02:10 PM IST

बुधवार को सीकर में राजस्थान के राज्यपाल कालराज मिश्र पहुंचे जहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में  स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स व ऑडिटोरियम के शिलान्यास समारोह में अपने विचार रखे। नई शिक्षा नीति पर राज्यपाल कालराज मिश्र ने अपने विचारों से लोगों को अवगत कराया।

वीडियो डेस्क। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों व नई शिक्षा नीति से भारत के फिर से विश्व गुरू बनने की बात कही है। वे बुधवार को सीकर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में  स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स व ऑडिटोरियम के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति विद्यार्थी केंद्रित है। जिसमें गहरी और व्यापक दृष्टि छिपी है। जिसके मर्म को समझकर विश्वविद्यालयों में अध्ययन करवाय जाए तो भारत फिर से विश्व गुरु बन सकता है। इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय भी नव निर्माण व सर्वांगीण विकास की दृष्टि रखते थे। उनके जीवन व चिंतन से नई पीढ़ी को प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपाध्याय केवल राजनेता ही नहीं  थे। बल्कि, स्वयं में एक संस्था थे। जो शिक्षा को हर बालक- बालिका के लिए अनिवार्य मानते थे। इस दौरान उन्होंने शेखावाटी की खेल प्रतिभाओं व सैनिक जज्बे की भी तारीफ की।

04:35'ठीक-ठाक डोज दे दिया गया है', Rajnath Singh ने एक बार फिर Pakistan को दिया अल्टीमेटम
08:28Trump टैरिफ से संकट में बीकानेर का ऊन उद्योग, 20 लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे-छलक पड़ा दर्द
03:05Rajasthan Weather: राजस्थान में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
08:30pahalgam हमले पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh बोले — हमने धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा
05:45Rajasthan Rain : सवाई माधोपुर में बारिश में धंसी जमीन, दिखा ये खतरनाक नजारा
04:01Rajasthan Flood : Sawai Madhopur में घुटनों तक भरा पानी, कैद होकर रह गए लोग
04:06'वो धर्म पूछकर मारेंगे तो हम धर्म बताकर मारेंगे', Operation Sindoor पर युवा सांसद ने क्या गजब बोला
03:15Rajasthan Flood : कमर तक भरा पानी, ट्रैक्टर से खींच रहे गाड़ियां... राजस्थान में तबाही के 5 वीडियो
01:35Rajasthan School Collapse : झालावाड़ में भरभराकर गिरी स्कूल की छत, दिल को झकझोर देगा ये हादसा
03:08Rajasthan Rain : अस्पताल में भरा पानी, Jawahar Lal Nehru Hospital का हुआ ये कैसा हाल?