देखिए विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का एक्सक्लूसिव Video, अब तक नहीं देखा होगा मूर्ति के अंदर का नजारा

देखिए विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का एक्सक्लूसिव Video, अब तक नहीं देखा होगा मूर्ति के अंदर का नजारा

Published : Nov 04, 2022, 03:06 PM ISTUpdated : Nov 04, 2022, 03:22 PM IST

विश्वास् स्वरूपम में जहां भगवान शिव की प्रतिमा अल्हड़ मुद्रा में नजर आती है तो वहीं यहां स्थापित 21 फीट की नंदी की प्रतिमा भी मस्त मुद्रा में दिखती है। देखिए राजस्थान में लगी विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा की खासियत 

राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा में तत पदम् संस्थान की ओर से श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची 369 फीट की शिव प्रतिमा ‘‘विश्वास् स्वरूपम के लोकार्पण हुआ।  हरी भरी वादियों को विकसित कर बनाई गई विश्व की सबसे ऊंची 369 फीट की शिव प्रतिमा के भ्रमण को लेकर आइये जानते हैं कुछ खास बातें हैं। पार्किंग स्थल से 200 मीटर की दूरी पर आकर्षक मेन एन्ट्री गेट बनाया गया है। मेन गेट से एंट्री करते ही आपको महसूस होगा की आप किसी खास जगह पर है। अर्ध चंद्राकर में बने मेन एंट्री गेट के दोनों ओर भगवान की प्रतिमाएं और बीच में एक शिवलिंग लगाया गया है। 
विश्वास् स्वरूपम् में एडवेंचर ट्यूरिज्म को भी उपलब्ध कराने के प्रयास में यहां विश्व स्तरीय बेहतरीन जिप लाईन का निर्माण किया गया। जो पर्यटकों को रोमांचित करेगा। विश्वास् स्वरूपम् परिसर मे जंगल कैफे भी बनाया गया हैं। इस एरिया में पर्यटकों को घने जंगल की ओर जंगल सफारी का अहसास होगा। इसके साथ ही परिसर में एक संगम स्थल भी विकसित किया गया हैं। यहां पर्यटक नंदी एवं शिव प्रतिमा के साथ सेल्फी भी ले सकेंगे। 5 रास्तों का मिलन होने के कारण इसे संगम स्थल कहा जाता हैं। विश्वास् स्वरूपम में जहां भगवान शिव की प्रतिमा अल्हड़ मुद्रा में नजर आती है तो वहीं यहां स्थापित 21 फीट की नंदी की प्रतिमा भी मस्त मुद्रा में दिखती है। नंदी के तीन पैर जमीन पर तथा एक पैर हवा में इसकी मस्त मुद्रा को बयां करता है।इस के साथ ही यहां ओपन थियेटर को गार्डन थियेटर को पंचकोण आकार में विकसित किया गया है। इस थियेटर में सैंकडों की दर्शकों के बैठने की क्षमता है।  शिव प्रतिमा के सामने कृतिम तालाब बनाया गया हैं ओर इस तालाब के ऊपर हरिहर सेतू बनाया गया है। इस क्षेत्र में 15000 वर्ग फीट एरिये में म्यूजिकल फाउंटेन भी विकसित किया गया है। इसके नजदीक ही स्टेडियम नुमा सीढ़ीयों का निर्माण भी किया गया है। ताकि पर्यटक आराम से बैठकर म्यूजिकल फाउंटेन का आंनद ले सके। विश्व स्तरीय सुविधाओं के लिए यहां वर्चुअल रियलिटी गेम जोन बनाकर मनोरंजन के क्षेत्र स्थापित किया गया है। इसके साथ ही सर्व सुविधायुक्त बेहतरीन फूड कोर्ट भी विकसित किया गया है। जहां आपको खान पान संबंधित चटपटे व्यंजन, मिठाई सहित सभी वस्तु फ्रेश उपलब्ध होगी। 
विश्व स्तरीय सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित कृत्रिम रूप से देश् का सबसे ऊंचा बंजी जंपींग टावर यहां स्थापित किया गया है। जिसकी ऊंचाई 185 फ़ीट है। इसमें यूज होने वाले अमेरीका से मंगवायें गये हैं। रोमांच को बरकरार रखने के लिए विश्व की सबसे ऊंची 369 फीट की शिव प्रतिमा में व्यूइंग गैलरी भी बनाई गई है। 270 से 280 फीट ऊंचाई पर इस व्यूइंग गैलरी से आप यहां आप अरावली पहाड़ियों के आस पास के नजारे का आनंद ले सकेंगे। 

04:35'ठीक-ठाक डोज दे दिया गया है', Rajnath Singh ने एक बार फिर Pakistan को दिया अल्टीमेटम
08:28Trump टैरिफ से संकट में बीकानेर का ऊन उद्योग, 20 लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे-छलक पड़ा दर्द
03:05Rajasthan Weather: राजस्थान में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
08:30pahalgam हमले पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh बोले — हमने धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा
05:45Rajasthan Rain : सवाई माधोपुर में बारिश में धंसी जमीन, दिखा ये खतरनाक नजारा
04:01Rajasthan Flood : Sawai Madhopur में घुटनों तक भरा पानी, कैद होकर रह गए लोग
04:06'वो धर्म पूछकर मारेंगे तो हम धर्म बताकर मारेंगे', Operation Sindoor पर युवा सांसद ने क्या गजब बोला
03:15Rajasthan Flood : कमर तक भरा पानी, ट्रैक्टर से खींच रहे गाड़ियां... राजस्थान में तबाही के 5 वीडियो
01:35Rajasthan School Collapse : झालावाड़ में भरभराकर गिरी स्कूल की छत, दिल को झकझोर देगा ये हादसा
03:08Rajasthan Rain : अस्पताल में भरा पानी, Jawahar Lal Nehru Hospital का हुआ ये कैसा हाल?