शरीर का 75% हिस्सा डिसेबल, फिर भी ऑपरेशन पर ऑपरेशन करते गए ये डॉक्टर साब, देखें हौंसला बढ़ाने वाला VIDEO

शरीर का 75% हिस्सा डिसेबल, फिर भी ऑपरेशन पर ऑपरेशन करते गए ये डॉक्टर साब, देखें हौंसला बढ़ाने वाला VIDEO

Published : Oct 19, 2022, 04:01 PM IST

धरती के ‘भगवान’ कहे जाने वाले राजस्थान के भरतपुर जिले के डॉक्टर जगवीर सिंह को हर कोई सलाम कर रहा है। जो खुद चल फिर नहीं सकते। लगवाग्रस्त होने के चलते व्हीलचेयर पर हैं। लेकिन मरीजा का इलाज करने का ऐसा जुनून और जज्बा कि व्हीलचेयर पर बैठकर 55 ऑपरेशन कर चुके हैं। वह दूसरे के दर्द के आगे अपना दर्द भूल जाते हैं।
 

भरतपुर. डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है। क्योंकि वह अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों को नई जिंदगी  देते हैं। एक ऐसा मामला राजस्थान के भरतपुर से सामने आया है। जहां एक डॉक्टर जो खुद लकवाग्रस्त होने के बाद भी मरीजों के लिए देवदूत बन चुके हैं। उनकेशरीर का 75 % हिस्सा काम नही करता है। वह चल-फिर नहीं सकते हैं। इसके बावजूद भी उन्होने व्हीलचेयर पर बैठकर 55 ऑपरेशन कर दिए। आइए जानते हैं कौन हैं ये जिंदादिल डॉक्टर...

जानिए कैसे हादसे के शिकार हुए डॉक्टर
दरअसल, हम बात कर रहे हैं भरतपुर जिले के ऑर्थोपेडिक डॉक्टर जगवीर सिंह की। 14 महीने पहले डॉ जगवीर सिंह महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित अप एंड डाउन हिल्स 200 किलोमीटर साइकिल रेस में घायल हो गए। जो अपनी साइकिल के साथ 70 किलोमीटर की स्पीड से पहाड़ी की ढलान से नीचे आए। अचानक खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए और एक खंभे से टकरा गए। हादसे में डॉक्टर का शरीर के सीने का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया।

मरीजों के लिए खुद को संभालने लगे डॉक्टर साहब
इसके बाद करीब 5 महीने तक डॉक्टर का अमेरिका और भारत के विभिन्न शहरों में इलाज हुआ। लेकिन डॉक्टर ने खुद का सेल्फ कॉन्फिडेंस बरकरार रखा। हालांकि वह हादसे के बाद ज्यादा रिकवर नही हो पाए लेकिन व्हीलचेयर पर आ गए। इसके बाद उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर ही मरीजों को ट्रीटमेंट करना शुरू कर दिया। और करीब 3 महीने बाद जून में उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर ही अपने साथी डॉक्टर्स के साथ मिलकर ज्वाइंट रिप्लेसमेंट जैसे जटिल ऑपरेशन कर दिए। इसके बाद अब डॉक्टर ने हैंड साइकिलिंग भी शुरू कर दी है। जिसे वह अपने घर के आंगन में ही करते हैं। 

हर कोई इनके जज्बे को करता सलाम
डॉक्टर का कहना है कि लोगों को मेरे व्हीलचेयर पर बैठने की बात के बजाए मेरे विल पावर को देखना चाहिए। क्योंकि जब तक आपके पास विल पावर है आप जिंदगी कोई किसी भी जंग को जीत सकते हैं। इंसान को काम करने का मौका और हौसला कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए।
 

04:24Kota Accident: खाटू श्याम के दर्शन की खुशी मातम में बदली, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत कैसे हुई? देखें VIDEO
Pushkar Mela 2026: मालिक के इशारे पर नाचने लगा ऊंट! पुष्कर मेले का ये नजारा देख दंग रह जाएंगे
03:10Rajasthan Blast: रेलवे लाइन के पास धमाका, 2 सीमेंट खंभे टूटे, 7.5 KG RDX Recovery, क्या है पूरा मामला?
03:09Asaram Bapu Case : आसाराम को हाईकोर्ट से मिला बड़ा झटका, फौरन करना होगा ये काम
04:35'ठीक-ठाक डोज दे दिया गया है', Rajnath Singh ने एक बार फिर Pakistan को दिया अल्टीमेटम
08:28Trump टैरिफ से संकट में बीकानेर का ऊन उद्योग, 20 लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे-छलक पड़ा दर्द
03:05Rajasthan Weather: राजस्थान में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
08:30pahalgam हमले पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh बोले — हमने धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा
05:45Rajasthan Rain : सवाई माधोपुर में बारिश में धंसी जमीन, दिखा ये खतरनाक नजारा
04:01Rajasthan Flood : Sawai Madhopur में घुटनों तक भरा पानी, कैद होकर रह गए लोग