Video:राजस्थान में शुरू हो रहा दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट, नाम है ग्रामीण ओलंपिक... खिलाड़ी भी हैं मजेदार

Video:राजस्थान में शुरू हो रहा दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट, नाम है ग्रामीण ओलंपिक... खिलाड़ी भी हैं मजेदार

Published : Aug 28, 2022, 05:12 PM IST

राजस्थान में  29 अगस्त से शुऱू होने वाले इन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने कबड्डी, शूटिंग बॉल ,वॉलीबॉल  हॉकी ,खो-खो और क्रिकेट में अपना नाम दर्ज करवाया  है। खिलाड़ियों की कोई सीमा तय नहीं है। 7 साल के बच्चे से लेकर 85 साल के बुजुर्ग होंगे खिलाड़ी। 

वीडियो डेस्क। दुनिया के सबसे बड़े खेल टूर्नामेंट का आयोजन राजस्थान में सोमवार 29 अगस्त से शुरू होने जा रहा है । इस टूर्नामेंट में 44000 से ज्यादा गांवों के 30 लाख से ज्यादा ग्रामीण शामिल हो रहे हैं।  टूर्नामेंट में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की उम्र की कोई सीमा नहीं है । सात आठ साल के बच्चों से लेकर 80, 85 साल तक के बुजुर्ग इस टूर्नामेंट में शामिल हो सकते हैं । टूर्नामेंट के लिए पिछले दिनों रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई थी यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पिछले सप्ताह बंद कर दी गई है।  इसके बाद पता चला है कि इस प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले ग्रामीणों की संख्या 3000000 से भी ज्यादा है।  29 अगस्त से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर तक चलेगा और 5 अक्टूबर के बाद जो खिलाड़ी विजेता रहेंगे उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुरस्कृत करेंगे । राजस्थान का यह टूर्नामेंट दुनिया में होने वाले किसी भी टूर्नामेंट से सबसे बड़ा है । इस आयोजन के लिए करीब ₹500000000 खर्च किए गए हैं ।साथ ही पंचायत एवं जिला स्तर पर सरकारी अफसरों को पूरा मैनेजमेंट करने के लिए कहा है । क्योंकि टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों में करवाया जा रहा है इसलिए इसका नाम राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक दिया गया है । दुनिया भर में इस तरह का आयोजन पहली बार ही किया जा रहा है। इस ओलंपिक का लोगो भी जारी किया गया है।

04:24Kota Accident: खाटू श्याम के दर्शन की खुशी मातम में बदली, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत कैसे हुई? देखें VIDEO
Pushkar Mela 2026: मालिक के इशारे पर नाचने लगा ऊंट! पुष्कर मेले का ये नजारा देख दंग रह जाएंगे
03:10Rajasthan Blast: रेलवे लाइन के पास धमाका, 2 सीमेंट खंभे टूटे, 7.5 KG RDX Recovery, क्या है पूरा मामला?
03:09Asaram Bapu Case : आसाराम को हाईकोर्ट से मिला बड़ा झटका, फौरन करना होगा ये काम
04:35'ठीक-ठाक डोज दे दिया गया है', Rajnath Singh ने एक बार फिर Pakistan को दिया अल्टीमेटम
08:28Trump टैरिफ से संकट में बीकानेर का ऊन उद्योग, 20 लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे-छलक पड़ा दर्द
03:05Rajasthan Weather: राजस्थान में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
08:30pahalgam हमले पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh बोले — हमने धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा
05:45Rajasthan Rain : सवाई माधोपुर में बारिश में धंसी जमीन, दिखा ये खतरनाक नजारा
04:01Rajasthan Flood : Sawai Madhopur में घुटनों तक भरा पानी, कैद होकर रह गए लोग