9 जिले, लाखों किसानों को फायदा... जानें, सरयू नहर परियोजना के बारे में सबकुछ

9 जिले, लाखों किसानों को फायदा... जानें, सरयू नहर परियोजना के बारे में सबकुछ

Published : Dec 10, 2021, 04:24 PM IST

इस परियोजना में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज और गोरखपुर समेत 9 जिलों को जोड़ा गया है. 6623 किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली से मिलाने के लिए घाघरा से राप्ती, राप्ती से बाणगंगा, बाणगंगा से रोहिल नदी को जोड़ा गया है। नदी जोड़ो अभियान के तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश के 9 जिलों के लगभग साढ़े 14 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी। वहीं इससे लगभग 30 लाख किसानों को फायदा होगा।

बलरामपुर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कल 11 दिसम्बर को यूपी के बलरामपुर (Balrampur) दौरे पर आएंगें। यहां पीएम मोदी बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर से गोरखपुर तक जाने वाली 318 किलोमीटर लम्बी सरयू नहर परियोजना का बलरामपुर से उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी जिस 318 किलोमीटर लम्बी सरयू नहर परियोजना का कल बलरामपुर से उद्घाटन करेंगे, इस नहर की मदद से पूर्वांचल में बाढ़ और सूखे की समस्या से काफी हद तक सहायता मिलेगी।

किसानों को मिलेगा लाभ

घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा एवं रोहिन नदियों को जोड़ते हुए 318 किलोमीटर लम्बी मुख्य नहर और इससे जुड़ी 6,600 किलोमीटर लिंक नहरों वाली उक्त नहर से पूर्वांचल के नौ जिलों बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर और गोरखपुर के 25 से 30 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।

सीएम योगी ने कहा कि इस परियोजना में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज और गोरखपुर समेत 9 जिलों को जोड़ा गया है. 6623 किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली से मिलाने के लिए घाघरा से राप्ती, राप्ती से बाणगंगा, बाणगंगा से रोहिल नदी को जोड़ा गया है। नदी जोड़ो अभियान के तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश के 9 जिलों के लगभग साढ़े 14 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी। वहीं इससे लगभग 30 लाख किसानों को फायदा होगा

इस बारे में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त परियोजना के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री 11 दिसम्बर को बलरामपुर के हसुवाडीह आएंगे।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि इस परियोजना पर काम की शुरुआत 1978 में हुई थी लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने ‘‘इस पर अधिक ध्यान नहीं’’ दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से उक्त परियोजना अब पूरी हुई है. बहराइच के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में बताया कि प्रधानमंत्री के बलरामपुर दौरे के मद्देनजर बहराइच प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। इसे देखते हुए एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। 

Saryu Nahar National Project: पूर्वांचल के लाखों किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, ड‍िटेल में समझ‍िए
 

05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
Read more