कुष्ठरोग से पीड़ित युवती को मिली बड़ी सौगात, सीएम योगी ने खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात कर दिया तोहफा

कुष्ठरोग से पीड़ित युवती को मिली बड़ी सौगात, सीएम योगी ने खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात कर दिया तोहफा

Published : May 31, 2022, 03:52 PM ISTUpdated : May 31, 2022, 03:53 PM IST

कुष्ठ रोग से पीड़ित युवती को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर का लाभ पहुंचाया गया। इस दौरान सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उससे बात की। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समापन होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
 

उन्नाव में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। यह योजना पिछले करीब एक साल पहले से चल रही थी इस योजना का लाभ जमीन पर पीड़ितों को मिले इसके लिए अफसरों ने चिन्हांकन कार्य कराकर उन तक लाभ पहुचाने का भी काम किया। उन्नाव में आज एक कुष्ठ रोग से पीड़िता युवती को आवास दिया गया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीड़िता से बात भी कर परेशानियां भी पूछी। तैयारियों को लेकर अफसर कल से ही पीड़िता के घर डटे थे।

उन्नाव के नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के रायपुर खौलामऊ गांव में रहने वाली एक युवती कुष्ठ रोग से पीड़ित है। मुख्यमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे ऐसे पीड़ितों को देने जाने वाले मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जहां की रहने वाली गुड़िया पुत्री बउवा को भी इसका लाभ मिला है। आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीड़िता को मिले आवास का उदघाटन किया। इसके साथ ही गुड़िया से मुख्यमंत्री ने कांफ्रेंसिंग के जरिए ही बातचीत की और परेशानी पूछी है। गुड़िया ने सीएम के द्वारा चलाई जा रही इस योजना की सराहना की है उसने कहा अब तक हमारे पास रहने को घर नहीं था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजना अच्छी है। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'