भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने पैर मारकर खोला मंदिर का दरवाजा, वीडियो वायरल

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने पैर मारकर खोला मंदिर का दरवाजा, वीडियो वायरल

Published : Oct 21, 2022, 05:05 PM ISTUpdated : Oct 21, 2022, 05:44 PM IST

अभिनेता खेसारी लाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मंदिर के दरवाजे को पैर मारकर खोलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेता ने सफाई दी है। 

भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल का वीडीयो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में वह शूटिंग के दौरान पिपराईच के भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट पर पैर मांगते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के निवासी वेद प्रकाश पाठक ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मुकदमे की मांग की है। वहीं वायरल वीडीयो को लेकर खेसारी लाल ने सफाई भी दी है। 

भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल यादव विवादों में फंस गये हैं, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट पर जूता पहन कर लात मार रहे हैं। इस सीन से क्षेत्र के लोगों में व्यापक गुस्सा व्याप्त है। वीडियो सामने आने के बाद वेद प्रकाश पाठक ने सोशल मीडिया का हवाला देते हुए अपने शिकायत पत्र में लिखा है, ‘‘सोशल मीडिया फेसबुक पर मैंने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जी का एक वीडियो देखा है जिसमें वह हमारी आस्था के केंद्र भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट को जूते पहने हुये पैर से धक्का मार कर खोल रहे हें। इस सीन की शूटिंग किसी और गेट पर भी की जा सकती थी, लेकिन इसके लिए हमारे आराध्य का अपमान किया गया, जो धार्मिक भावना को आहत करने वाला कृत्य है। अत:  आपसे निवेदन है कि सिने स्टार समेत उन सभी लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाए, जिनके सहयोग और संरक्षण से यह कृत्य संभव हुआ।’’

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला