सुशांत जैसा जिंदादिल इंसान कैसे कर सकता है सुसाइड? एक्ट्रेस ने बताया फिल्म इंडस्ट्री का गंदा सच

सुशांत जैसा जिंदादिल इंसान कैसे कर सकता है सुसाइड? एक्ट्रेस ने बताया फिल्म इंडस्ट्री का गंदा सच

Published : Jun 20, 2020, 06:53 PM ISTUpdated : Jun 20, 2020, 08:17 PM IST

 फिल्मों व टीवी के कई चर्चित सीरियल्स में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी मशहूर एक्ट्रेस स्वाती अग्रवाल ने एशियानेट हिन्दी से खास बात चीत की। इस दौरान उन्होंने जहां सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया वहीं दूसरी ओर फिल्म इंडस्ट्री के उस अनसुने गंदे सच के बारे में भी बताया।

लखनऊ(Uttar Pradesh).  पूरे विश्व में करोड़ों लोगों के दिल में अपनी जगह बना चुके बॉलीवुड के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने लोगों को झकझोर दिया है। सुशांत की मौत से जहां एक ओर लोगों के दिलों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं दूसरी ओर लाखों लोग सुशांत के मौत के पीछे के रहस्य की जांच की मांग कर रहे हैं। फिल्मों व टीवी के कई चर्चित सीरियल्स में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी मशहूर एक्ट्रेस स्वाती अग्रवाल ने एशियानेट हिन्दी से खास बात चीत की। इस दौरान उन्होंने जहां सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया वहीं दूसरी ओर फिल्म इंडस्ट्री के उस अनसुने गंदे सच के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में नए आने वाले लोगों के लिए कांटे ही कांटे हैं। यहां परिवार वाद पूरी तरह से हावी है। अच्छा काम करने वाले लोगों के हुनर को दबाने की कोशिश की जाती है। इंडस्ट्री में ये देखा जाता है कि आप किस सुपर स्टार ये बड़े डायरेक्टर के परिवार से हैं या फिर उसके रिफरेन्स से हैं। अगर आपके साथ ऐसा कुछ भी नहीं है तो समझ लीजिए आपको रोकने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के आधे से ज्यादा लोग खड़े हैं। सुशांत सिंह राजपूत जैसा एक्टर जिसने अपने दम पर पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई, उसे रोकने के लिए तमाम प्रयास हुए। स्वाती ने बताया कि वह एक पार्टी के दौरान सुशांत से मिली थी। सुशांत जैसा हंसमुख और जिंदादिल इंसान शायद ही कोई हो। स्वाती ने बताया कि उन्हें भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। यूपी के कानपुर से आने वाली स्वाती टीवी के प्रसिद्ध सीरियल झांसी की रानी व क्राइम पेट्रोल के कई एपीसोड कर चुकी हैं। स्वाती ने साल 2018 में अवधी फिल्म फैंटास्टिक दुल्हनिया में लीड रोल किया था। उनकी दो वेब सीरीज जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। स्वाती ने लॉकडाउन में चल रहे संघर्षों को भी शेयर किया ।
 

05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?