'निर्दोष को पकड़कर फर्जी खुलासा करती है यूपी पुलिस' एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा- गैर जिम्मेदाराना बयान से बचे

'निर्दोष को पकड़कर फर्जी खुलासा करती है यूपी पुलिस' एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा- गैर जिम्मेदाराना बयान से बचे

Published : Oct 18, 2022, 01:45 PM IST

उत्तराखंड की एसीएस गृह राधा रतूड़ी के बयान को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने गैर जिम्मेदाराना बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों से परहेज करना चाहिए। 

उत्तराखंड की एसीएस गृह राधा रतूड़ी ने यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने पुलिस पर निर्दोष को फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई बार यूपी पुलिस निर्दोष को पकड़कर घटना का राजफाश कर देती है। अगर आप एक निर्दोष व्यक्ति को सजा देंगे तो उससे 99 अपराधी पैदा होंगे। 
वहीं इस बयान पर यूपी के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि ऐसे गैर जिम्मेदाराना और तथ्यहीन बयान से लोक सेवक को बचना चाहिए। यूपी पुलिस ने उत्तराखंड की अपर मुख्य सचिव गृह का बयान देखा और सुना है। यह बयान खेदजनक और तथ्यों पर आधारित है। बिना तथ्यों की जानकारी के ऐसे गैर जिम्मेदाराना बयान से लोक सेवक को बचना चाहिए। विशेषकर तब जब यह देश के सबसे बड़े और संवेदनशील राज्य से जुड़ा हुआ मुद्दा हो।

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई