ज्ञानवापी के बाद तूल पकड़ रहा शाही ईदगाह मामला, हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष ने की भगवान कृष्ण के अभिषेक की मांग

ज्ञानवापी के बाद तूल पकड़ रहा शाही ईदगाह मामला, हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष ने की भगवान कृष्ण के अभिषेक की मांग

Published : May 18, 2022, 03:53 PM IST

ज्ञानवापी मस्जिद के बाद मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद का भी तूल पकड़ रहा है। शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर कोर्ट में एक याचिका दायर हुई है। शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल के अभिषेक को लेकर मांग रखी है।

मथुरा: ज्ञानवापी मस्जिद के बाद मथुरा की शाही ईदगाह मामला भी तूल पकड़ता जा रहा है। शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है जिसमें शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल के अभिषेक की मांग रखी गई है। हिंदूओं को शाही ईदगाह मस्जिद के अंदर पूजा और अभिषेक की अनुमति प्रदान की जाए। न्यायालय सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में  सुनवाई हुई है। जिसमें कोर्ट ने एक जुलाई के लिए सुनवाई के लिए मुकर्रर की गई है। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक द्वारा शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल के अभिषेक की इजाजत को लेकर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। 

बता दें कि 6 दिसंबर को शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल के जलाभिषेक का ऐलान अखिल भारत हिंदू महासभा पूर्व में भी कर चुकी है। लेकिन प्रशासन की सख्ती के कारण अखिल भारत हिंदू महासभा जलाभिषेक करने में कामयाब नहीं हो सकी थी। पूरा मामला श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर है। हिंदू पक्षकारों का कहना है कि मथुरा श्रीकृष्ण जन्म स्थान के पास बनी शाही ईदगाह अवैध तरीके से बनाई गई है। असलियत में वहां पर गर्भ ग्रह है जो कि वास्तविक श्रीकृष्ण जन्मभूमि है। लगातार हिंदू पक्ष न्यायालय से मस्जिद को हटाने और मौके का सर्वे कराने की मांग करता चला रहा है।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'