लखीमपुर में बहनों की हत्या के बाद एसपी का वीडियो वायरल, कहा- नेतागिरी मत करो, पढ़ाया गलत और सही का पाठ

लखीमपुर में बहनों की हत्या के बाद एसपी का वीडियो वायरल, कहा- नेतागिरी मत करो, पढ़ाया गलत और सही का पाठ

Published : Sep 15, 2022, 11:30 AM IST

लखीमपुर में दो बहनों की पेड़ से लटका शव मिलने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में एसपी की स्थानीय लोगों के साथ झड़प दिखाई पड़ रही है। 

यूपी के लखीमपुर जिले में गांव के बाहर पेड़ से दो सगी बहनों की लटकती लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। नाबालिग बहनों की मां ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी बेटियों को उठाकर ले गए थे। हत्या के बाद बेटियों का शव लटका दिया गया। घटना निघासन थाना इलाके के तमोलीन गांव से सामने आई। 

इस घटना के बाद लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उनकी पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है। इसमें से एक अभियुक्त जुनैद को झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है और उसके पैर में गोली लगी है। इस बीच दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि लड़कियों की दोस्ती आरोपियों के साथ थी। इसी के चलते उन दोनों को बहला-फुसलाकर ले जाया गया। सुहैल औऱ जुनैद ने वहां पर लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि बाकी की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद सामने आने की बात कही जा रही है। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'