चुनाव प्रचार के बीच आमने-सामने आए अखिलेश और प्रियंका, फिर...

चुनाव प्रचार के बीच आमने-सामने आए अखिलेश और प्रियंका, फिर...

Published : Feb 03, 2022, 09:12 PM IST

उत्तर प्रदेश चुनाव (Vidhansabha chunav 2022) में सभी पार्टियां अपने अंदाज में जोरदार प्रचार कर रही हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी फिर अपनी पार्टी को मजबूत करने का  प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में आज बुलंदशहर में वे अपने समर्थकों संग प्रचार कर रही थीं। लेकिन वहां पर उनकी मुलाकात हो गई सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी चीफ जयंत चौधरी से।

दोनों अखिलेश और जयंत भी वहां पर प्रचार करने आए थे। लेकिन जैसे ही प्रियंका गांधी का काफिला उनके सामने आया, दोनों रुक गए और फिर एक दूसरे की ओर हाथ हिलाया। ये नजारा देख दोनों पार्टियों के समर्थक उत्साह में झूमने लगे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अब दोनों ही बड़े नेताओं का ये अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। मायने इसलिए भी रखता है क्योंकि बिना किसी गठबंधन के भी कांग्रेस और सपा के बीच एक  'अंडरस्टैडिंग' चल रही है। ये वो पॉलिटिकल अंडरस्टैडिंग है जिस वजह से करहल सीट से कांग्रेस ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है और अखिलेश यादव को एक खुला मैदान दिया गया है। जसवंत नगर की सीट पर भी कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। वहां पर शिवपाल यादव को एक आसान जीत दिलवाने की कोशिश है। इसी तरह सपा की तरफ से भी अमेठी और रायबरेली से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया है. वहां पर कांग्रेस को सीधे बीजेपी से मुकाबला करने का मौका दिया गया है।
 
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'