अयोध्या: दो माह से ननिहाल में रह रहे युवक की दर्दनाक हत्या, मंदिर परिसर में मिला मृतक का शव 

अयोध्या: दो माह से ननिहाल में रह रहे युवक की दर्दनाक हत्या, मंदिर परिसर में मिला मृतक का शव 

Published : Jul 03, 2022, 02:28 PM IST

अमेठी जनपद के अंगूरी गांव के शिवरतगंज निवासी पंकज शुक्ला कुमारगंज के भुआपुर में अपनी ननिहाल में तकरीबन दो माह से रह रहे थे। शनिवार को वह बिजली न आने के चलते मंदिर में सोने के लिए गए थे।

अयोध्या: अमेठी के रहने वाली युवक की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। युवक की हत्या अयोध्या में की गई जहां वह रिश्तेदारी में आया था। युवक मंदिर प्रांगण में सो रहा था जहां सुबह लोगों ने उसका शव देखा। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। 
जिस जगह पर युवक का गला रेता गया था वहां घटनास्थल पर काफी ज्यादा खून बिखरा हुआ था। इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए थे। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। हत्या करने वालों की पहचान अभी तक पुलिस नहीं कर सकी है। इस बीच साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिंक टीम की मदद ली जा रही है। आपको बता दें कि अमेठी जनपद के अंगूरी गांव के शिवरतगंज निवासी पंकज शुक्ला कुमारगंज के भुआपुर में अपनी ननिहाल में तकरीबन दो माह से रह रहे थे। इस बीच शनिवार को गर्मी और बिजली न आने पर वह रात में घर के सामने बने हनुमान मंदिर परिसर में सोने चले गए। उनका शव रविवार की सुबह मंदिर के बरामदे में मिला। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'