आजमगढ़: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, मुंडन से वापस आ रहे 3 लोगों की हुई मौत 

आजमगढ़: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, मुंडन से वापस आ रहे 3 लोगों की हुई मौत 

Published : Oct 26, 2022, 04:02 PM IST

आजमगढ़ में एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में सवार लोग मुंडन करवाकर वापस आ रहे थे। हादसे में घायल लोगों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है। 

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी विंध्याचल से मुंडन कराके वापस लौट रहे थे। दूसरी तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकरा गया।

आजमगढ़ के बरदह थाना के ठेकमा बाजार में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के पास मंगलवार देर रात आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ से अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर को क्रॉस करते हुए दूसरी साइड से आ रहे ऑटो को धक्का देते हुए बिजली के पोल से जा टकराया। घटना के बाद कोहराम मच गया। ऑटो में सवार लोग विंध्याचल से बालक का मुंडन कराकर वापस अपने घर निजामाबाद थाना के बनगांव जा रहे थे।
घटना में ऑटो सवार बुरी तरीके से जख्मी हो गए। आवाज सुनकर आनन-फानन में मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ एंबुलेंस को सूचना दी गई। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में नेहा पुत्री लालमन, कार्तिक पुत्र पंकज और गामा पुत्र विजय निवासी बखरा थाना दीदारगंज की मौत की सूचना है। वहीं, अन्य ऑटो सवार लोगों का इलाज जारी है। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला