अवैध अतिक्रमण करने वालों पर गरजा बाबा का बुलडोजर, पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे पालिका प्रशासन ने तुड़वाई दुकानें

अवैध अतिक्रमण करने वालों पर गरजा बाबा का बुलडोजर, पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे पालिका प्रशासन ने तुड़वाई दुकानें

Published : Apr 21, 2022, 01:12 PM IST

फोरलेन के दोनों ओर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिसे देखते हुये पालिका प्रशासन ने कुछ दिन पहले नोटिस जारी कर मुनादी कराकर अपने अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये थे। इसके बावजूद लोग अपने स्थानों पर काबिज रहे। जिस पर दोपहर ईओ नरेन्द्र मोहन मिश्रा ने अतिक्रमण अभियान की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी।

उन्नाव: फोरलेन के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों ने अवैध कब्जा कर रखा था। दोपहर पालिका प्रशासन पुलिस फोर्स के साथ राजधानी मार्ग बालूघाट पर पहुंचे। जहां रेलवे क्रासिंग के पास से अतिक्रमण अभियान शुरू हुआ। इस दौरान जेसीबी से अवैध अतिक्रमण हटाये गये। अभियान को देख कुछ दुकानदारों ने आनन फानन अपने अतिक्रमण हटा लिये। वहीं द्वारिका मोहिनी गेट के पास लोगों ने झोपड़ियां डाल रखी थी। प्रशासन ने उन्हें भी ध्वस्त करा दिया। वहां के लोगों ने प्रशासन से मिन्नते की। इसके बावजूद प्रशासन ने किसी की नहीं सुनी।

फोरलेन के दोनों ओर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिसे देखते हुये पालिका प्रशासन ने कुछ दिन पहले नोटिस जारी कर मुनादी कराकर अपने अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये थे। इसके बावजूद लोग अपने स्थानों पर काबिज रहे। जिस पर दोपहर ईओ नरेन्द्र मोहन मिश्रा ने अतिक्रमण अभियान की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पालिका पहुंचे। जहां ईओ जेई घनश्याम मौर्य, पालिका कर्मियों व पुलिस बल के साथ रेलवे क्रासिंग से अतिक्रमण अभियान चालू किया गया। अभियान को देख फोरलेन के दोनों ओर दुकानें लगाने वालों में हड़कंप मच गया। आनन फानन वह अपनी दुकानें हटाने लगे। इस दौरान ईओ ने दुकानदारों को हिदायत देते हुये कहा कि साइकिल ट्रैक के पीछे से रहने को कहा। जिसके बाद अभियान आगे बढ़ा। इस दौरान फोरलेन के किनारे रखी पान मसाले की गुमटियां तक हटा दी गई। वहीं अभियान को देख लोगों ने अपने अतिक्रमण खुद हटा लिये। वहीं पोनी रोड मोड़ पर कुछ लोगों ने दुकान के बाहर अतिक्रमण कर रखा था। जेसीबी से होर्डिंग बैनर हटाये जाने लगे। जिस पर दुकानदारों ने ऐतराज किया। इस दौरान ईओ से कहा सुनी हुई। पुलिस ने उन्हें शांत करा दिया। जिसके बाद पालिका का बुलडोजर द्वारिका मोहिनी गेट पर पहुंचा। जहां दोनों ओर कुछ लोग झुग्गी झोपड़ी डाल कर रहते हैं। पालिका का बुलडोजर उन पर गरजने लगा। झोपड़ियों में रहने वाले लोगों ने पालिका प्रशासन से मिन्नते की। इसके बावजूद पालिका प्रशासन ने किसी की नहीं सुनी और झोपड़ियो पर बुलडोजर चल गया। जिससे झुग्गी झोपड़ियों में रखा सामान भी खराब हो गया। इस बावत ईओ ने बताया कि 23 अप्रैल तक इसी तरह अतिक्रमण अभियान चलता रहेगा।


खुले आसमान के नीचे हुये कई परिवार
पालिका का बुलडोजर कहीं गरम दिखा तो कहीं नरम दिखा। इस बीच पालिका के बुलडोजर ने रेलवे क्रासिंग और द्वारिका मोहिनी कम्पाउंड के बाहर पड़ी झुग्गी झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। जिससे कई परिवारों की गृहस्थी खुले आसमान के नीचे आ गई।


कल भी चलेगा अतिक्रमण अभियान
रेलवे क्रासिंग से दुर्गा मंदिर के पास अतिक्रमण अभियान दोनों ओर चलाया गया। आज दुर्गा मंदिर से सब्जी मंडी के बीच अभियान चलाया जायेगा। वहीं पालिका के अभियान को देख अतिक्रमणकारी पहले ही अपने अतिक्रमण खोलने में जुटे हुये हैं।


अतिक्रमण का सामान जप्त-
मंगलवार को रेलवे क्रासिंग से दुर्गा मंदिर के पास तक अभियान चलाया गया। इस दौरान कई पानी गुमटियां, रिक्शा, टिनशेड के अलावा अन्य अतिक्रमण की सामान की पालिका कर्मी अपने साथ ट्रैक्टर में लादकर पालिका कार्यालय ले गये।

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
Read more