बदायूं की नूरजहां ने एक साथ बनाए 15 महापुरुषों के चित्र, वीडियो वायरल होने पर बताया कैसे मिली ये सफलता

बदायूं की नूरजहां ने एक साथ बनाए 15 महापुरुषों के चित्र, वीडियो वायरल होने पर बताया कैसे मिली ये सफलता

Published : Nov 01, 2022, 12:14 PM IST

बदायूं की नूरजहां ने एक साथ 15 महापुरुषों के चित्र बनाकर नया कीर्तिमान रचा है। उनका वीडियो वायरल होने के बाद सांसद संघमित्रा मौर्या भी नूरजहां से मिलने पहुंची। सांसद ने उन्हें आवास दिलाने का वादा किया है। 

बदायूं: नूरजहां सिर्फ एक ही हाथ से एक ही समय में पेंटिंग बनाकर चर्चाओं में बनी हुई है। उन्होंने एक साथ 15 महान हस्तियों की तस्वीर बनाई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उनके इस हुनर की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

बदायूं जिले के विजय नगरा गांव की रहने वाली नूरजहां बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही ड्राइंग में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने अपनी कला के जरिए एक साथ 15 महापुरुषों के चित्र बनाएं। इसके लिए उन्होंने 15 कलम पकड़ने वाली लकड़ी का फ्रेम बनाया। नूरजहां कहती हैं कि वह दिन रात अपनी कला में ही लगी रहती हैं। वह कक्षा 5 में थी उससे पहले ही उनका मन था कि वह कला के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करें। उन्होंने बीते दिनों इंडियन आर्ट फेडरेशन फेसबुक ग्रुप पर नूरूल आर्टिस्ट का वीडियो देखा जो एक साथ 5 महापुरुषों के चित्र बना रहे थे। इसी वीडियो को देख उन्होंने प्रैक्टिस की और वह एक साथ 15 महापुरुषों के चित्र बनाने में सफल रहीं। 

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!