बदायूं ट्रिपल मर्डर: किसी ने नहीं सुनी गोली चलने की आवाज, सपा नेता के घर के अंदर का नजारा देख कांप गए लोग

बदायूं ट्रिपल मर्डर: किसी ने नहीं सुनी गोली चलने की आवाज, सपा नेता के घर के अंदर का नजारा देख कांप गए लोग

Published : Nov 01, 2022, 11:20 AM IST

यूपी के बदायूं में ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई। सपा नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख, उनकी मां और पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। 

बदायूँ में एक ही परिवार के तीन लोगों के मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। हत्यारों ने पूर्व सपा ब्लाक प्रमुख,उनकी माँ और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

घटना बदायूँ जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र के सथरा गांव की है जहां पूर्व सपा ब्लाक प्रमुख राकेश गुप्ता, उनकी माँ और पत्नी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घटना शाम 7 बजे के आस पास की है जब राकेश गुप्ता उनकी पत्नी और माँ घर मे तीन ही लोग थे। बताते चलें कि राकेश गुप्ता 2007 में सपा से ब्लाक प्रमुख चुने गए थे और बाद में 2015 में जिला पंचायत सदस्य बने थे। उनकी इस हत्या को रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों ने कुछ स्थानीय लोगों से राजनैतिक शत्रुता की बात कही है जिस आधार पर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।पुलिस का यह भी कहना है कि घटना को जल्द से जल्द अनावरित कर घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!