सांड के चंगुल में व्यापारी: सींग में फंसाकर 5 फीट उछाला, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

सांड के चंगुल में व्यापारी: सींग में फंसाकर 5 फीट उछाला, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Published : Jul 27, 2022, 05:30 PM ISTUpdated : Jul 27, 2022, 07:22 PM IST

यूपी के बागपत से सांड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांड एक व्यापारी को उठाकर पटक रहा है। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बावजूद भी घुमंतू और आवारा पशुओं को गोशालाओ और आश्रय स्थलों में नहीं छोड़ा जा रहा है। जनपद के अधिकारियो द्वारा बरती जा रही घोर लापरवाही से किसानो को ही नहीं व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यही वजह है की बागपत में आवारा सांड के आतंक का एक लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमे घर के बहार टहल रहे व्यापारी को एक काले रंग का सांड जोरदार पटखनी देता हुआ नजर आ रहा है। 

व्यापारी करीब 4-5 फिट उपर तक उछलता है सांड उसे अपने सिंग से उठाकर फेक देता है और व्यापारी सडक पर दूर जाकर गिरता है। जिसके बाद व्यापारी वहां से खुद ही खड़ा होकर अपना अखबार हाथ में लिए पास की दूकान पर बैठ जाता है। बताया गया है की घायल व्यापारी का नाम संजय वर्मा है जो कि बागपत के ठाकुर द्वारा मोहल्ले का ही रहने वाला है। बताया ये भी जा रहा है कि बागपत के नगरवासी कई बार जिलाधिकारी  से लेकर नगरपालिका कर्मचारियों को लिखित में कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन अधिकारियो की लापरवाही के चलते शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। यही वजह है की रोजाना बाजार में सांड का आतंक मचा रहता है। फ़िलहाल सांड द्वारा व्यापारी को मारी गयी जोरदार टक्कर से चेहरे पर, हाथ में व कमर में चोटे आई है। जिसका व्यापारी से स्वय ही निजी अस्पताल में जाकर उपचार करा लिया है। सांड के आतंक का महज 30 सेकेण्ड का  विडियो वहा पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!