जोशीमठ के बाद अब बागपत में दरक रही जमीन, मकानों में आई दरारों से पलायन को मजबूर लोग

जोशीमठ के बाद अब बागपत में दरक रही जमीन, मकानों में आई दरारों से पलायन को मजबूर लोग

Published : Jan 12, 2023, 04:16 PM IST

यूपी के बागपत में कई मकानों में दरार आईं। अचानक मकानों में आई दरारों के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

जोशीमठ में जमीन दरकने से आई दरारों से दहशत का साया अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी आ गया है। यमुना नदी किनारे बसे बागपत में भी दर्जनभर मकानों में आई दरारों से ख़ौफ़ पसरा है। आलम ये है कि दहशत के साए में रह रहे लोग अब पलायन कर रहें हैं, उन्हें डर है कि कहीं मकान ढह ना जाए। बताया जा रहा है कि गैस पाइपलाइन की वजह से जमीन धंसी और इसी की वजह से दरार आई हैं। जबकि कुछ लोगों का कहना है यमुना के किनारे होने से ये इलाका दरक रहा है।

बागपत के ठाकुरद्वारा इलाके में जमीन जब दरकनी शुरू हुई मकानों में दरारें आने लगी। सुबह तक ये दरारें और गहरी होती चली गई। एक दो नहीं बल्कि दर्जन भर से ज्यादा मकानों में दरार आई तो चर्चा आसपास के क्षेत्रों तक भी पहुंची। लोगों का हुजूम मौके पर उमड़ गया, लोग घर का सामान निकालकर पलायन करने लगे। मामला बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर द्वारा मोहल्ले सामने आया है जहां दर्जनों परिवार ऐसे है जो दहशत में रहने को मजबूर है। 

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!