बागपत: तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन, जानिए 38 घंटे बाद क्या हुआ हाल

बागपत: तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन, जानिए 38 घंटे बाद क्या हुआ हाल

Published : Dec 13, 2022, 01:50 PM IST

यूपी के बागपत में कुएं में गिरे तेंदुए को 38 घंटे बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। वन विभाग की ओर से किए गए इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुए को शिवालिक रेंज में छोड़ा जाएगा। 

बागपत के बिनौली में आखिरकार 38 घंटे से अधिक समय तक कुएं में गिरे तेंदुए का सफल रेस्क्यू कर लिया गया। वाइल्ड लाइफ एसओएस मथुरा, मेरठ व वन विभाग बागपत की टीम ने यह सफल रेस्क्यू किया है । पिछले 38 घण्टे से कुएं में गिरे तेंदुए को रेस्क्यू के बाद अब इस तेंदुए को शिवालिक रेंज में छोड़ दिया जाएगा। 

दरअसल, बिनौली थाना क्षेत्र के रंछाड गांव में किसान रणवीर सिंह के खेत में एक खुला कुंआ है। यहां पर रविवार की शाम एक तेंदुआ अचानक गिर गया था। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन संशाधन और लखनऊ, मेरठ से आलाधिकारियों से अनुमति न मिलने के कारण तेंदुए का रेस्क्यू नहीं किया जा सका। देर शाम मेरठ मंडल वन विभाग के सीएफ (वन संरक्षक) गंगा प्रसाद ने मौका मुआयना किया था।

वहीं मंगलवार की सुबह दिन निकलते ही यहां पर वाइल्ड लाइफ एसओएस मथुरा, मेरठ की टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रेंकुलाइजर गन के माध्यम से दूसरे प्रयास में तेंदुए को बेहोश किया गया। बाद में कुएं में उतर टीम ने तेंदुए को बाहर निकाला। बेहोशी हालत में भी तेंदुए की गुर्राहट से भय का माहौल बना रहा हालांकि तेंदुआ जाल में जकड़ा हुआ था। इसके बाद टीम तेंदुए को पिंजरे में लेकर यहां से रवाना हो गई। टीम के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को सफल रेस्क्यू के लिए बधाई दी। सीएफ गंगा प्रसाद ने बताया कि अब इस तेंदुए को शिवालिक रेंज पर सुरक्षित छोड़ा जाएगा। 

बता दे कि रेस्क्यू के दौरान डीएफओ हेमंत सेठ, वन रेजर रविकांत चौधरी, वन रक्षक संजय, वन दरोगा मोहित, आंसु, वन कर्मी मनोज, विकास के अलावा मेरठ व मुजफ्फरनगर से रेस्कयू से कमलेश, मोहन सिंह गौरव व बागपत रेजर संजीव शर्मा, अशोक कुमार पशु धन प्रसार अधिकारी, यतेन्द्र फार्मासिस्ट, चरण सिंह जौहडी, कुलदीप, ललित  कुलदीप सिंह रेजर मुजफ्फरनगर, राहुल शर्मा वन रक्षक,  चिकित्सा अधिकारी जिवाना गुलियान अमित कुमार आदि टीम में शामिल रहे।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला