बागपत पुलिस खोज रही मुर्दे की खाट, परिजन बोले- नहीं मिलेगी बेटी की आत्मा को शांति

बागपत पुलिस खोज रही मुर्दे की खाट, परिजन बोले- नहीं मिलेगी बेटी की आत्मा को शांति

Published : Dec 15, 2022, 03:08 PM IST

यूपी के बागपत में मुर्दे की खाट गायब होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। परिजनों का कहना है कि खाट न मिलने तक बेटी की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। 

यूपी की बागपत पुलिस इन दिनों एक मुर्दे की खाट खोजने में लगी हुई है। यह खाट भी ऐसी है जो रातो रात घर के बाहर से गायब हो गयी है। परिजन कह रहे है कि उसे या तो चोर उठाकर ले गए या कोई तांत्रिक क्रिया कर गायब कर दिया गया है। परिजन परेशान है कि जब तक खाट नही मिलेगी तब तक उनकी बेटी की आत्मा को शांति नही मिलेगी।

मामला बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र का है जहां हरिजन बस्ती के जगमलान पट्टी में रहने वाले सुदेश पुत्र अतर सिंह का परिवार रहता है। सुदेश दलित समाज से तालुक रखते है और ईट भट्टे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। पीड़ित सुदेश बताते है कि उनकी 14 वर्षीय बेटी टीना की एक दिसम्बर की रात्रि में अचानक से मौत हो गयी। देखते ही देखते पल भर में उनकी बेटी टीना ने दम तोड़ दिया। बेटी की के अंतिम संस्कार के बाद रीति रिवाज से उसकी खाट (चारपाई) को उल्टा कर घर के बाहर खड़ा कर दिया। बेटी का अंतिम संस्कार कर जब वे घाट से घर पर लौटे तो उनके घर के बाहर उल्टी खड़ी करके रखी गयी खाट वहां से गायब मिली। आरोप है कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी खाट को चोरी कर लिया या किसी तांत्रिक ने तांत्रिक क्रिया से उसे गायब कर दिया है।
 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'