पठान फिल्म का लगातार विरोध जारी, बेशर्म रंग गाने पर विवाद के बाद बहिष्कार की अपील 

पठान फिल्म का लगातार विरोध जारी, बेशर्म रंग गाने पर विवाद के बाद बहिष्कार की अपील 

Published : Dec 17, 2022, 01:59 PM IST

पठान फिल्म का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच बागपत में लोगों से अपील की गई कि वह इस फिल्म का बहिष्कार करे। फिल्म में बेशर्म रंग गाने को लेकर मजाक उड़ाया जा रहा है। 

पठान फ़िल्म के 'बेशर्म रंग' का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शहर-शहर साधु संतों से लेकर, बजरंग दल, करणी सेना, विहिप, हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओ द्वारा सेंसर बोर्ड से मूवी को बैन किये जाने की मांग की जा रही है तो वही बागपत में हिजामं कार्यकर्ता बाजारों में घूम घूमकर जन-जागरकता चला रहे है कि इस मूवी को न देखा जाए, इसका विरोध किया जाए। उन्होंने पठान मूवी को सिनेमा घरों में न लगने देने और सड़कों पर उतरने की चेतावनी भी दी है ।

आपको बता दे कि फ़िल्म अभिनेता शाहरुख खान व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एक फ़िल्म 'पठान' जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। लेकिन फ़िल्म के रिलीज होने से पहले ही चारो ओर उसका विरोध होना शुरू हो गया है। दरअसल फ़िल्म के एक गाने 'बेशर्म रंग' व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भगवा बिकनी को लेकर ये विवाद खड़ा हुआ है। जिसका हिन्दू सेना, हिन्दू जागरण मंच, बजरंग दल, विहिप, करणी सेना, साधु संत व बीजेपी कार्यकर्ता भी न केवल विरोध कर रहे है बल्कि फ़िल्म को बैन किये जाने की भी मांग कर रहे है। उनका कहना है कि इस फ़िल्म के द्वारा हिन्दू धर्म के लोगो को ठेस पहुँचायी जा रही है, उनके भगवा पहनने वाले साधु संतों का 'बेशर्म रंग' बता मज़ाक उड़ाया जा रहा है। जिससे हिन्दू संगठन के लोगो में लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि सेंसर बोर्ड इस तरह हिन्दुओ की भावनाओ को भड़का रहा है। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला