योगी के शपथ लेने से पहले फिर दिखने लगा खाकी का खौफ, थाने में लाइन लगाकर हाजिरी दर्ज कराने पहुंचे अपराधी

योगी के शपथ लेने से पहले फिर दिखने लगा खाकी का खौफ, थाने में लाइन लगाकर हाजिरी दर्ज कराने पहुंचे अपराधी

Published : Mar 16, 2022, 12:31 PM IST

उत्तर प्रदेश में हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर में योगी आदित्यनाथ का डर देखा जा रहा है। हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टरों ने मंगलवार को यहां चिलकाना थाने में लाइन लगाकर हाजिरी दर्ज की। अपराधियों ने फिर से अपराध नहीं करने की कसम खाई। वहीं थाना प्रभारी भी उन्हें कानून का पाठ पढ़ाते नजर आए।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर में योगी आदित्यनाथ का डर देखा जा रहा है। हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टरों ने मंगलवार को यहां चिलकाना थाने में लाइन लगाकर हाजिरी दर्ज की। अपराधियों ने फिर से अपराध नहीं करने की कसम खाई। वहीं थाना प्रभारी भी उन्हें कानून का पाठ पढ़ाते नजर आए।

दरअसल, इन अपराधियों के खौफ की वजह पुलिस की छापेमारी और बुलडोजर का खतरा है। हिस्ट्रीशीटरों को यह भी डर सता रहा है कि कहीं बुलडोजर घर में न चला जाए, इसलिए वे मंगलवार को थाने पहुंचे। सभी ने कतार लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक थाने में हाजिरी दर्ज कराने आए हिस्ट्रीशीटरों की उम्र 60 साल से ज्यादा है। सभी पुराने अपराधी हैं। पुलिस के मुताबिक, जब उन्होंने उनके घर पर छापा मारा तो वे हाजिरी देने आए थे। एक ही दिन होली व शबेबारत पर्व होने के कारण थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को लाइन लगाकर उपस्थित होने को कहा।

जबकि सभी को थाने में आकर अपनी हाजिरी भरने का निर्देश दिया। नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कानून का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि अगर किसी मामले में संलिप्तता पाई जाती है तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
Read more