कमरे में रखी पटाखों की पेटियों में हुआ बड़ा विस्फोट, तिनके की तरह बिखर गया 2 मंजिला मकान

कमरे में रखी पटाखों की पेटियों में हुआ बड़ा विस्फोट, तिनके की तरह बिखर गया 2 मंजिला मकान

Published : Aug 02, 2022, 07:40 PM IST

बरेली मंडल के पीलीभीत जिले के एक मकान में रखे पटाखों में मंगलवार को दोपहर हुए धमाके से जहां दोमंजिला भवन ही ढह गया, वहीं तीन बहनें घायल हो गईं। पुलिस ने लोगों की मदद से बचाव अभियान को अंजाम दिया।

पीलीभीत: मंगलवार दोपहर पीलीभीत जिले के जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला मिश्रन तोला में स्थित एक दोमंजिला मकान में रखी आतिशबाजी की पेटियों में आग लग गई। यह मकान कस्बे में रहने वाले आतिशबाज अजीम बेग का है। अजीम के घर में आतिशबाजी की 20-25 पेटियां रखी हुई थीं। इनमें ही मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग जाने से धमाका हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आसपास इलाके में दूर तक उसकी आवाज गूंजी और धमाके से अजीम का मकान भरभराकर गिर गया। ईंटें पत्थर दूर तक उछलकर गिरे।

इस मकान में घटना के वक्त अजीम की तीन बेटियां मौजूद थीं। वह धमाके से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धमाके के बाद आसपास रहने वाले लोगों ने बचाव अभियान में आतिशबाज की तीनों बेटियों को मकान से निकाला। उनको आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। दो बहनें गंभीर घायल बताई जा रही हैं।

पुलिस के अनुसार, मकान मालिक अतीश बेग आतिशबाजी बनाने का काम करता है। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि उसने वर्ष 2025 तक की अवधि के लिए आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस ले रखा है। हालांकि उसने आतिशबाजी का गोदाम आबादी से दूर बना रखा है लेकिन उसने 20-25 पेटियां अपने घर लाकर रख ली थीं, ताकि यहां से उसे बेंच सके और इन्हीं में विस्फोट हो गया। पीलीभीत के एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। पूरे मामले की जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'