बीजेपी के 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, रोजा इफ्तार विवाद पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कही बड़ी बात

बीजेपी के 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, रोजा इफ्तार विवाद पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कही बड़ी बात

Published : May 02, 2022, 07:42 PM IST

 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए कही। इस प्रशिक्षण में मंत्री, विधायक सहित 200 कार्यकर्ताओं ने 15 सत्रों में तीन दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। 

वाराणसी: भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व ने पूरे विश्व को एक दिशा देने का कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी जिस विजय यात्रा पर निकल चुकी है, वह विजय यात्रा निरंतर जारी रहेगी। प्रधानमंत्री विश्व के पॉपुलर और पावरफुल नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं।' उक्त बातें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए कही। इस प्रशिक्षण में मंत्री, विधायक सहित 200 कार्यकर्ताओं ने 15 सत्रों में तीन दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। 

भाजपा कैडर बेस्ड पार्टी
 डिप्टी सीएम ने प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा लीडर बेस्ड नही, कैडर बेस्ड पार्टी है। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को कार्यकर्ताओं को निखारने का कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के सिद्धांत पर काम करती है। भाजपा में सामूहिक निर्णय करने की कार्यपद्धति है। यही विशिष्ट कार्य पद्धति भाजपा को अन्य दलों से अलग करती है। उपमुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार एवं उपलब्धियां और भारत वैश्विक परिदृश्य विषय पर सरकार की तमाम योजनाओं की आंकड़ों सहित जानकारी दी।

संगठन बड़ा होता है सरकार छोटी 
 केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार का कानून का राज स्थापित हुआ और लगातार दूसरी बार प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनी उसका एक प्रमुख कारण यह है कि सामाजिक समरसता से सभी को एक साथ आगे ले जाने का काम भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता करता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि संगठन बड़ा होता है और सरकार छोटी होती है। संगठन और सरकार एक रथ के दो पहिए होते हैं। 
  
 PM ने बनाया देश को आत्मनिर्भर    
 उन्होंने कहा कि बिना 1 दिन की छुट्टी लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का ही परिणाम है कि उन्ही के मार्गदर्शन तथा कार्यकर्ताओं के रात दिन परिश्रम के कारण ही सन 2014 से 2022 तक लगातार विजय श्री मिली है। डिप्टी सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व का ही परिणाम है कि भारत को आत्म निर्भर भारत बनाने की भाषा में पिछले कुछ समय से चाइनीज सामानों का देशवासियों ने स्वतः बायकाट कर दिया है।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'