भाजपा नेता ने जमीन पर कब्जा करने के बाद शुरू किया निर्माण कार्य, नाराज लोगों ने 'डीएम चोर है' के लगाए नारे

भाजपा नेता ने जमीन पर कब्जा करने के बाद शुरू किया निर्माण कार्य, नाराज लोगों ने 'डीएम चोर है' के लगाए नारे

Published : Apr 16, 2022, 06:16 PM ISTUpdated : Apr 17, 2022, 10:46 AM IST

बागपत के बडौत नगर में दिल्ली रोड पर भाजपा नेता ने करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया। इस पर पीड़ित भाई-बहन ने शनिवार को बड़ौत तहसील में डीएम का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान नाबालिग भाई-बहन की आंखों से आंसू निकलने लगे। जिस पर मंत्री ने डीएम को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। 

बागपत के बडौत नगर में दिल्ली रोड पर भाजपा नेता ने करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया। इस पर पीड़ित भाई-बहन ने शनिवार को बड़ौत तहसील में डीएम का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान नाबालिग भाई-बहन की आंखों से आंसू निकलने लगे। जिस पर मंत्री ने डीएम को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, डीएम ने जमीन से अवैध निर्माण गिराने का आश्वासन दिया।

दरअसल, बडौत नगर के चौहनान मोहल्ला निवासी किशोरी पवित्रा व उसके भाई ध्रुव आज बड़ौत तहसील में पहुंचे थे। उनके साथ काफी संख्या में अन्य लोग भी थे। उन्होंने यहां जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने डीएम मुर्दाबाद, डीएम चोर है के नारे भी लगाए। पवित्रा व ध्रुव ने बताया कि उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। वे अपनी दादी के साथ बख्तावरपुर दिल्ली में रहते हैं। यहां दिल्ली रोड पर मेरठ-बाईपास के पास उनकी करोड़ों की जमीन (1700-1800 गज) पर खुद को भाजपा नेता बताने वाले व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। उसने निर्माण शुरू कर दिया है। उसके साथ कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी रहते हैं। वे उन्हें लगातार धमकी भी दे रहे हैं। वहीं लोगों ने बताया कि इस जमीन पर किये जा रहे अवैध निर्माण को गत रात्रि एसपी बागपत ने निर्माण कार्य रुकवा भी दिया था। फिलहाल उक्त मामले पर प्रशाशनिक अधिकारी मौन है ।

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई