वाराणसी के 84 घाटों पर आज नाव का संचालन हुआ बंद, नाव दुर्घटना के बाद नाविक समाज ने बुलाई महाबैठक 

वाराणसी के 84 घाटों पर आज नाव का संचालन हुआ बंद, नाव दुर्घटना के बाद नाविक समाज ने बुलाई महाबैठक 

Published : Dec 01, 2022, 01:13 PM IST

वाराणसी के 84 घाटों पर नावों का संचालन आज बंद रहेगा। बीते दिनों हुए हादसे के बाद नाविक समाज की ओर से बुलाई गई महा बैठक के चलते यह निर्णय लिया गया है। 

वाराणसी में आज 1 दिसंबर को समस्त 84 गंगा घाटों पर नाव का संचालन बंद है। इसकी वजह यह है कि बीते दिनों जो नाव दुर्घटना हुई थी। उसको लेकर नाविक समाज ने यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से आज अपने नाविक समाज की महा बैठक बुलाई है। इस बैठक में रामनगर और गंगा उस पार के भी नाविक शामिल होंगे। वहीं इस पूरे मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि जिले में धारा 144 लागू है। इसलिए कोई भी बैठक करने से पूर्व परमिशन लेना अति आवश्यक है। नहीं तो दोषी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

मांझी समाज के प्रमोद मांझी ने बताया कि आज हम लोगों ने गंगा नदी में नावों के संचालन को बंद किया है। उसकी वजह यह है कि बीते दिनों एक गंभीर दुर्घटना हो गई थी। जिसमें मां गंगा के आशीर्वाद से सभी लोग सुरक्षित बच गए। उस घटना में हमारा नाविक समाज दोषी था और हमने घटना का कड़ा संज्ञान भी लिया। इसके बाद हमारी पुलिस प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला