सीएम योगी ने पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन का किया ऐलान, अखिल भारतीय संत समिति ने की सराहना

सीएम योगी ने पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन का किया ऐलान, अखिल भारतीय संत समिति ने की सराहना

Published : Apr 22, 2022, 01:46 PM IST

उत्‍तर प्रदेश सरकार लोक कल्याण संकल्प का वादा पूरा करने के लिए बुजुर्ग संतों, पुजारियों और पुरोहित के कल्याण के लिए बोर्ड का गठन करेगी। माना जा रहा है कि कल्याण बोर्ड के जरिए बुजुर्ग संतों को आर्थिक मदद देने के साथ ही आश्रम और अन्य मदद दी जाएगी। 

वाराणसी: उत्‍तर प्रदेश सरकार लोक कल्याण संकल्प का वादा पूरा करने के लिए बुजुर्ग संतों, पुजारियों और पुरोहित के कल्याण के लिए बोर्ड का गठन करेगी। माना जा रहा है कि कल्याण बोर्ड के जरिए बुजुर्ग संतों को आर्थिक मदद देने के साथ ही आश्रम और अन्य मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मंत्रिपरिषद के समक्ष धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रस्तुतिकरण के दौरान यह निर्देश दिया। यूपी दिवस की तर्ज पर जिला, गांव व नगर स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन का भी निर्देश दिया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाषाओं के संरक्षण के लिए एकेडमी की स्थापना की जाए। गोरखपुर, प्रयागराज, मथुरा और वाराणसी में भजन स्थल बनाए जाएं। साथ ही 12 परिपथ के विकास के कामों को समय से पूरा कराया जाए। रामायण, बुद्धिष्ट, शक्तिपीठ, कृष्ण-ब्रज, बुंदेलखंड, महाभारत, सूफी, क्राफ्ट, स्वतंत्रता संग्राम व इको टूरिज्म परिपथ यूपी में पर्यटन को नई पहचान देंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रीअयोध्या में जन्मभूमि पथ और भक्ति पथ का निर्माण हो। मुख्यमंत्री ने धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रस्तुतीकरण के दौरान यूपी दिवस की तर्ज पर जिला,गांव व नगर स्थापना दिवस मनाने के निर्देश दिए। 

05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?