विभागीय मंत्रियों के साथ दलित बसंती के घर पहुंचे सीएम योगी, जमीन पर बैठकर परिवार के साथ किया भोजन

विभागीय मंत्रियों के साथ दलित बसंती के घर पहुंचे सीएम योगी, जमीन पर बैठकर परिवार के साथ किया भोजन

Published : May 06, 2022, 03:57 PM IST

 मुख्यमंत्री अयोध्या में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। बेगमपुरा स्थित बसंती के आवास पर भोजन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे उन्होंने सबसे पहले हनुमंत लला के दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री ने दर्शन पूजन कर हनुमान जी की आरती उतारी और महंत संत रामदास से भी आशीर्वाद लिया। पुजारी रमेश दास व महंत बलराम दास द्वारा योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया गया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने संतों से चर्चा भी की। हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के दरबार पहुंचे और रामलला की आरती उतारी। इसके बाद मंदिर निर्माण का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अयोध्या में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। बेगमपुरा स्थित बसंती के आवास पर भोजन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले मुख्यमंत्री को अयोध्या में रात्रि विश्राम करना था, लेकिन अब वह शाम को छह बजे संतो से मुलाकात के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेगमपुरा स्थित दलित बसंती के घर भोजन किया। बसंती का परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत को लेकर काफी उत्सुक था। बसंती ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि यह बहुत ही सौभाग्य का विषय है । उनके स्वागत में अपनी क्षमता अनुसार पूरी तैयारियां की हैं जो हम रुखा सुखा खाते हैं वही मुख्यमंत्री को खिलाया। कहा कि उनके लिए रोटी, लौकी की सब्जी, दाल ,चावल ,खीर और रायता बनाया था। बसंती के पति मनीराम तो भाव नजर आए कहा कि योगी बाबा ने जो किया है उसको कभी भुला नहीं सकते हैं हम टीन के शेड में रहते थे हमें पक्की छत मिल गई है।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
Read more