मथुरा के बांके बिहारी मंदिर पहुंचे सीएम योगी, विधिवत पूजा-अर्चना करके मांगी मन्नत, देखें तस्वीरें

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर पहुंचे सीएम योगी, विधिवत पूजा-अर्चना करके मांगी मन्नत, देखें तस्वीरें

Published : Jun 06, 2022, 08:44 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर देर शाम वृंदावन पहुंचे। सबसे पहले वह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। यहां से वह वृंदावन में ही स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम द्वारा निर्मित कैथलैब का लोकार्पण करेंगे।
 

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंच गए हैं। सोमवार शाम सीएम योगी का पवन हंस हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर उतरा। यहां से सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा पहरे के बीच मुख्यमंत्री का काफिला बांके बिहारी मंदिर के लिए रवाना हुआ। सीएम यहां ने बांके बिहारी के दर्शन किये, जिसके बाद वे गोवर्धन होटल पहुंचकर चौ. लक्ष्मीनारायण के बेटे की शादी समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगरा से सड़क मार्ग से मथुरा आना था। लेकिन अचानक उनके कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ, वह आगरा से हेलीकाप्टर से वृंदावन के पवनहंस हेलीपैड पहुंचे। उन्हें पहले कैथलैब का लोकार्पण करने जाना था, लेकिन यहां विलंब होने पर मंदिर के पट बंद हो जाते। ऐसे में सीएम सीधे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने पहुंच गए। यहां उ्न्होंने आराध्य को निहारा। उनके आने से पहले ही मंदिर जाने वाला पूरा मार्ग खाली करा लिया गया था। ठाकुर जी के दर्शन करने के बाद सीएम सीधे रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के लिए रवाना हो गए। वह यहां कैथ लैब का उद्घाटन करेंगे। रात 8.40 बजे होटल गोवर्धन पैलेस पहुंचेंगे।
 

Azam Khan VIDEO: कम दहाड़िए, तहजीब से बात कीजिए! गठबंधन और सीट बंटवारे पर आजम का बड़ा बयान
Azam Khan: जेल में हर रात मौत की दुआ करके सोता था, आसान लगती थी मौत..फिर छलका आजम का दर्द
SP Janman Manifesto: आजम खान ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर क्या कहा, किसे बताया गद्दार?
UP Politics VIDEO: सपा-कांग्रेस में सीटों पर खींचतान, इमरान मसूद को ST हसन का जवाब, क्या है 26 सीटों का फॉर्मूला?
Keshav Maurya का SP-Congress पर हमला, बोले- गठबंधन नहीं ठगबंधन है! Akhilesh को भी घेरा
Varanasi में Dev Deepawali का अद्भुत नजारा! लाखों दीयों से जगमगाए घाट, स्वर्ग सी दिखी महादेव की नगरी
Kannauj Horror: टॉयलेट के लिए रुकी स्कूल बस, पीछे से 4 मासूम छात्रों को मौत देकर चला गया ट्रक!
03:46Nazia Elahi Khan Ayodhya: रामलला के दर्शन कर क्या बोलीं नाजिया? बंगाल को लेकर दिया बड़ा बयान
04:15Dhirendra Shastri: बांके बिहारी के दर्शन कर किसे ललकार गए बाबा बागेश्वर? मथुरा को लेकर किया बड़ा ऐलान!
M.Tech बेटे के साथ 5 साल जेल में रहे आजम खान का छलका दर्द, सुनाई आपबीती!
Read more