सदन में CM योगी का विपक्ष पर हल्लाबोल, यूपी की अर्थव्यवस्था पर कही ये बात

सदन में CM योगी का विपक्ष पर हल्लाबोल, यूपी की अर्थव्यवस्था पर कही ये बात

Published : Dec 17, 2021, 02:59 PM IST

 योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के​ लिए सत्ता का अपराधीकरण नहीं किया होता, राजनीति का माफियाकरण नहीं किया होता, सत्ता को वंशवाद और परिवारवाद के सामने गिरवी नहीं रखा होता तो ये ही उत्तर प्रदेश नंबर एक ही अर्थव्यवस्था बनने का हकदार था।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दौरान  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने विपक्षी दलों पर जबरदस्त तरीके से हमला किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के​ लिए सत्ता का अपराधीकरण नहीं किया होता, राजनीति का माफियाकरण नहीं किया होता, सत्ता को वंशवाद और परिवारवाद के सामने गिरवी नहीं रखा होता तो ये ही उत्तर प्रदेश नंबर एक ही अर्थव्यवस्था बनने का हकदार था।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था जो पहले छठे नंबर की अर्थव्यवस्था थी हमें उसे नंबर दो की अर्थव्यवस्था बनाने में सफलता हासिल हुई है। अगर पहले की सरकारें इसी गति के साथ चलतीं तो उत्तर प्रदेश नंबर एक के साथ देश में अग्रणी भूमिका में होता। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश के अंदर किसान आत्महत्या करता था और गरीब भूख से मरता था, सरकार को लज्जा नहीं आती थी क्योंकि सरकार अपनी मस्ती में जी रही थी। उन्होंने कहा कि हम राज्य में 16 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने पर काम कर रहे हैं। राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं होने चाहिए? योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी ने कहा कि अगस्त में तीसरी लहर आएगी, किसी ने सितंबर में... हमने कहा कि हम वापस आएंगे, अपनी सरकार बनाएंगे और कोविड की तीसरी लहर को रोकेंगे। एक बात तय है कि आप में से कई (विपक्ष) वापस नहीं आएंगे। 
 

05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
Read more