सोनभद्र में गरजे CM योगी, कहा- यूपी में पर्व और त्योहार के पहले होते थे दंगे

सोनभद्र में गरजे CM योगी, कहा- यूपी में पर्व और त्योहार के पहले होते थे दंगे

Published : Dec 22, 2021, 05:56 PM IST

यूपी चुनाव से पहले जनता के बीच सोनभद्र पहुंचे सीएम योगी ने एक मेडिकल कॉलेज समेत करीब 513 करोड़ रुपये की  लागत वाली कुल 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। CM योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी में माफिया और गैंगेस्टर लोगों का शोषण करते थे। महिलाओं सुरक्षित नहीं थीं। भाजपा सरकार आने के बाद सभी माफिया और गैंगेस्टर या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।

सोनभद्र: 2017 से पहले यूपी में माफिया और गैंगेस्टर लोगों का शोषण करते थे। महिलाओं सुरक्षित नहीं थीं। भाजपा सरकार आने के बाद सभी माफिया और गैंगेस्टर या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। सोनभद्र पहुंचे सीएम योगी (Yogi Adityanath) ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। यूपी चुनाव से पहले भाजपा द्वारा निकाली गई जनविश्वास यात्रा के जरिए जनता का विश्वास जीतने सोनभद्र पहुंचे सीएम योगी ने अपने भाषणों की शुरुआत सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए की। सीएम योगी ने कहा 2017 के बाद यहां पीएम आवास योजना शुरू हुई और हर घर को शौचालय योजना से जोड़ा गया। आज सोनभद्र के हर गांव में बिजली और पीने का पानी है। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों का जिक्र करते हुए कहा, भाजपा की जनविश्वास यात्रा सोनभद्र आई है और अपने साथ मेडिकल कॉलेज का भाग्य भी लेकर आई है। आजादी के बाद की सरकारों ने सोनभद्र के लोगों को इस शहर के विकास से देर रखा।

सीएम योगी ने 513 करोड़ की 88 परियोजना का किया लोकार्पण और शिलान्यास

यूपी चुनाव से पहले जनता के बीच सोनभद्र पहुंचे सीएम योगी ने एक मेडिकल कॉलेज समेत करीब 513 करोड़ रुपये की  लागत वाली कुल 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। आपको बता दें कि भाजपा ने योगी सरकार की जनकल्याण एवं विकास कार्यों से संबंधित उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाकर आगामी चुनाव में एक बार फिर पार्टी के प्रति वश्विास अर्जित करने के लिये पूरे प्रदेश में छह जनविश्वास यात्रायें शुरू की हैं। ये यात्रायें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में यूपी के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगी। मुख्यमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक सोनभद्र पहुंचने से पहले योगी दिन में 11 बजे लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'