मुरादाबाद में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 2 डिब्बे, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का संचालन

मुरादाबाद में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 2 डिब्बे, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का संचालन

Published : Dec 17, 2022, 03:36 PM IST

यूपी के मुरादाबाद में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे के बाद घंटों तक ट्रेन का संचालन उस रूट पर बाधित रहा। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर हुआ और पटरी से मालगाड़ी के डिब्बे हटाए जाने के बाद ही ट्रैक पर आवागमन शुरू हुआ। 

मुरादाबाद में शनिवार को एक मालगाड़ी के डिरेल होने का मामला सामने आया। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ही मालगाड़ी की दो बोगी ट्रैक से उतर गई। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर हुआ। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के साथ ही ट्रैक पर जा गिरे। इसके चलते रेल का संचालन बाधित हो गया। 

हादसे की जानकारी मिलने पर डीआरएम अजय नंदन समेत कई अधिकारी मौके पर जा पहुंचे। मालगाड़ी के डिब्बे ट्रैक से हटाने के बाद ट्रेनों का संचालन उस रूट से संभव हो सका। इस हादसे के बाद डीआरएम ने उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। मालगाड़ी पर स्टील की चादरे लोड थीं। इन भारी-भरकम बोगियों के पलटने से आसपास का रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद रेलवे के इंजीनियरों का दल मौके पर ट्रैक का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य में लगा हुआ है। यह मालगाड़ी स्टील सिटी से बल्लभगढ़ जा रही थी। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'