यूक्रेन और रूस की तनातनी का भारत के छात्रों पर पड़ रहा असर, पढ़ाई के लिए वापस जाने नहीं दे रहे परिजन

यूक्रेन और रूस की तनातनी का भारत के छात्रों पर पड़ रहा असर, पढ़ाई के लिए वापस जाने नहीं दे रहे परिजन

Published : Feb 17, 2022, 06:09 PM IST

यूक्रेन और रूस के बीच तनातनी बरकरार है। इसका असर भारत पर भी नजर आ रहा है। दोनों देश की सीमाओं पर माहौल गर्म हैं। ऐसे में यूक्रेन में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स परेशान हैं। इसका असर भारतीय छात्रों में भी पड़ रहा है।

मेरठ: यूक्रेन और रूस के बीच तनातनी बरकरार है। इसका असर भारत पर भी नजर आ रहा है। दोनों देश की सीमाओं पर माहौल गर्म हैं। ऐसे में यूक्रेन में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स परेशान हैं। यूक्रेन के लवीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रही राखी पंडित फोर्थ ईयर की स्टूडेंट्स है। कोरोना की तीसरी लहर में यूक्रेन से 5 नवंबर को वापिस आ गई थी। अब 24 जनवरी के आसपास जाने की सोच रही थी, लेकिन रूस और यूक्रेन में जंग छिड़ने की आहट ने कदम यहीं रोक दिए। फिलहाल ऑनलाइन पढ़ाई कर रहीं हैं और हर रोज वहां रहने वाले अपने साथियों से वीडियो कॉल कर वहां की स्थिति जान रहीं हैं। वहां पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स भी परेशान हैं कि युद्ध हुआ तो क्या होगा। 

राखी की मां अमृता भी नहीं चाहती कि ऐसे माहौल में बेटी को यूक्रेन भेजा जाए क्योंकि उन्हें डर लगता है। राखी का कहना है कि दिक्कतें बहुत हैं क्योंकि डॉक्टर बनने के लिए ऑफलाइन पढ़ाई ज्यादा जरूरी है, इसलिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर पूरा विश्वास है कोई युद्ध होता है तो भारत के छात्रों को सकुशल वापस स्वदेश लेकर आएं। बता दें की राखी मेरठ के देहात इलाके जानी की रहने वाली हैं।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'