कानपुर हिंसा मामले में क़ाजी अब्दुल कुद्दूस का बड़ा बयान, बोले- अगर बुलडोजर चला तो सिर पर कफन बांधकर उतरेंगे

कानपुर हिंसा मामले में क़ाजी अब्दुल कुद्दूस का बड़ा बयान, बोले- अगर बुलडोजर चला तो सिर पर कफन बांधकर उतरेंगे

Published : Jun 07, 2022, 08:19 PM IST

कानपुर से शहर काजी मौलाना अब्दुल कुद्दूस हादी का एक बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि, अगर पुलिस एकतरफा कार्रवाई करते हुए हमारे घरों पर बुलडोजर चलाएगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हम सड़क पर कफन बांधकर निकलेंगे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की है। 

कानपुर से शहर काजी मौलाना अब्दुल कुद्दूस हादी का एक बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि, अगर पुलिस एकतरफा कार्रवाई करते हुए हमारे घरों पर बुलडोजर चलाएगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हम सड़क पर कफन बांधकर निकलेंगे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की है। उनका कहना है कि पुलिस के एक्शन से एक समुदाय में असंतोष है। बता दें, शहर काजी का दावा है कि बमबाजी का जो नया वीडियो सामने आया है। उसमें हिन्दू पक्ष के लोग बमबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

शहर काजी ने आगे कहा कि '3 जून को हिंसा होने से पहले शांति के साथ बंदी चल रही थी। मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज पढ़कर वापस लौट रहे थे। चंद्रेश्वर हाते के रहने वाले लोगों ने नमाजियों पर पत्थरबाजी की थी। इसके बाद मुस्लिम पक्ष भी भड़क गया और दोनों समुदाय के बीच हिंसा शुरू हो गई थी। अब इस मामले में सिर्फ मुस्लिमों की गिरफ्तारी की जा रही है।' उन्होंने दावा किया कि वीडियो में हिंदू पक्ष से दूसरी तरफ बमबाजी करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। शहर काजी का कहना है कि मुस्लिमों ने आत्मरक्षा में पथराव और बमबाजी की थी। दावा किया है कि अगर आत्मरक्षा में उपद्रियों से बदला नहीं लेते, तो हाते में रहने वाले कुछ लोगों की हत्या तक हो सकती थी।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'