ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर संगीत सोम का विवादित बयान, कहा- '22 में होगा 92 जैसा हश्र'

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर संगीत सोम का विवादित बयान, कहा- '22 में होगा 92 जैसा हश्र'

Published : May 10, 2022, 07:24 PM IST

बीजेपी के पूर्व विधायक और फायर ब्रांड नेता संगीत सोम का विवादित बयान सामने आया है। संगीत सोम ने यह बयान वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर दिया है। उन्होंने कहा, 92 (1992) में बाबरी और 22 (2022) में ज्ञानवापी की बारी है। संगीत सोम ज्वलागढ़ स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सोमवार को जनता को संबोधित कर रहे थे। 

बीजेपी के पूर्व विधायक और फायर ब्रांड नेता संगीत सोम का विवादित बयान सामने आया है। संगीत सोम ने यह बयान वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर दिया है। उन्होंने कहा, 92 (1992) में बाबरी और 22 (2022) में ज्ञानवापी की बारी है। संगीत सोम ज्वलागढ़ स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सोमवार को जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया है कि मस्जिद की हकीकत रामलला जन्मभूमि की तरह छिपाई गई है। 

संगीत सोम ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, औरंगजेब जैसे लोगों ने ज्ञानवापी मस्जिद बनवा दी. 92 में बाबरी और 22 में ज्ञानवापी की बारी है। मुसलमान आक्रांताओं ने मंदिर तोड़कर जो मस्जिद को खड़ा किया था, उसे वापस लाने का समय आ गया है।

काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद का विवाद फिलहाल अदालत में है। पिछले साल अगस्त में 5 महिलाओं ने वाराणसी की स्थानीय अदालत में एक वाद दायर किया था। इसमें महिलाओं ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित श्रृंगार गौरी मंदिर समेत कई विग्रहों में पूजन-दर्शन की इजाजत देने और सर्वे कराने की मांग की थी। इसी वाद पर अदालत ने यहां सर्वे करने की इजाजत दी थी। कोर्ट के आदेश पर अब सर्वे हो चुका है, लेकिन इससे काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को हवा मिल गई है।
 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'