शामली में गोतस्करों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, शिकायत करने पर पुलिस ने पीड़ित के खिलाफ लिया एक्शन 

शामली में गोतस्करों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, शिकायत करने पर पुलिस ने पीड़ित के खिलाफ लिया एक्शन 

Published : Nov 13, 2022, 04:10 PM IST

यूपी के शामली ने गोतस्करों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कई लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस ने घटना का शिकार लोगों के खिलाफ ही एक्शन लिया। मामले में पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में गोतस्करों ने लाठी डंडों और तेज धारदार हथियार से एक परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला किया। गो तस्करों के हमले में दोनों लोगो को गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत करने गए पीड़ितों पर ही सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 151 भेज दिया। वही गौ तस्करों हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पीड़ित पक्ष उच्च अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर लगा रहा है।

आपको बता दें कि मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा का है जहां पर जमेशद के बेटे साबिर और जावेद का परिवार रहता है। साबिर व जावेद अपने घर पर बाहर खड़े हुए थे तभी गांव के ही रहने वाले जनाब, कय्यूम, हारून, तालिब पुत्र इकबाल, मनु उर्फ मनोहर समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने तेज धारदार हथियार आदि  लेकर घर के ऊपर हमला कर दिया। जिसमें साबिर और जावेद को गंभीर चोट आई।  

आपको बता दें कि पीड़ितों ने सुरक्षा के लिए घर के चारो ओर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। पीड़ित परिजन घटना के बाद कैमरे की सीसीटीवी फुटेज को लेकर सदर कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया तो पुलिस ने उल्टा पीड़ितों को गाली देकर धारा 151 में जेल भेज दिया। घायल पीड़ितों का आरोप है कि अपने घर पर सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगवाए हुए हैं जिसका विरोध जनाब ओर उसके पक्ष के लोगो ने कई बार किया। वह लोग इसी रास्ते को आते जाते हुए गोमांश ओर गौ तस्करी का कार्य करते हैं जिसके डर की वजह से लोगों ने उनके साथ पहले भी कहासुनी मारपीट की। 

Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj