PM मोदी को देखने सहारनपुर की सड़कों पर उमड़ी भीड़, हाथ हिलाकर सफाईकर्मियों का किया अभिवादन

PM मोदी को देखने सहारनपुर की सड़कों पर उमड़ी भीड़, हाथ हिलाकर सफाईकर्मियों का किया अभिवादन

Published : Feb 10, 2022, 01:55 PM IST

सहारनपुर में पीएम मोदी के काफिले को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को देखकर लोग मोदी मोदी व जय श्री राम के नारे लगाने लगे। 

सहारनपुर: जब पहले चरण की जब वोटिंग चल रही है, तो अचानक ही प्रधानमंत्री मोदी सहारनपुर पहुंच गए। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में ही पहले चरण के वोटर्स को भी संबोधित किया। सहारनपुर में पीएम मोदी के काफिले को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को देखकर लोग मोदी मोदी व जय श्री राम के नारे लगाने लगे। तभी सड़क के दूसरी तरफ खड़े सफाई कर्मचारियों का भी प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ हिलाकर विशेष अभिवादन किया। पीएम मोदी के अभिवादन को स्वीकार करते हुए सफाई कर्मचारियों ने भी उनका अभिवादन स्वीकार किया। 

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार (UP Election Campaign) के लिए सहारनपुर (Saharanpur) पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पश्चिम यूपी में पिछली सरकारों में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, गुंडाराज और दंगों की याद दिलाते हुए कहा कि यूपी वाले उसे वोट देंगे जो प्रदेश को दंगा मुक्त रखेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो हमारी बहन-बेटियों को भय मुक्त रखेगा, हम उसे ही वोट देंगे। जो अपराधियों को जेल भेजेगा, हम उसे ही वोट देंगे। प्रधानमंत्री ने सहारनपुर की धरती से विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा।

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
Read more