उन्नाव में दबंगों के हौसले हुए बुलंद, पैसे मांगने पर सरेआम कर दी पेट्रोलपंप कर्मचारी की पिटाई

उन्नाव में दबंगों के हौसले हुए बुलंद, पैसे मांगने पर सरेआम कर दी पेट्रोलपंप कर्मचारी की पिटाई

Published : Mar 16, 2022, 01:17 PM IST

सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एक पेट्रोल पंप पर दबंगों ने अपने वाहन में पेट्रोल डलवाया कर्मी ने पैसा मांगा तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मालिक ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उन्हें भी मारने की धमकी दी।

उन्नाव: सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एक पेट्रोल पंप पर दबंगों ने अपने वाहन में पेट्रोल डलवाया कर्मी ने पैसा मांगा तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मालिक ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उन्हें भी मारने की धमकी दी। देर रात पेट्रोल पंप मालिक कार से अपने घर जा रहा था रास्ते में आधा दर्जन गुंडों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और टक्कर मार दी। गाड़ी पलट गई मालिक को गंभीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ललउ खेड़ा चौकी क्षेत्र के हीरा गार्डन के पास नयारा पेट्रोल पंप पर देर रात कुछ दबंग अपने वाहन में पेट्रोल भरवाने गए थे पंप पर मौजूद कर्मी ने पैसे मांगे तो दबंगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौजूद अन्य कर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। पिटाई करने वाले दबंग युवा मोर्चा के नेता बताए जाते हैं। देर रात पेट्रोल पंप मालिक पप्पू अवस्थी का बेटा शिवम कार से घर जा रहा था। रास्ते में दबंग अंकित यादव अपने कई साथियों के साथ उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी चौकी इंचार्ज हसमत अली को हुई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पम्प मालिक के बेटे को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हुई है गुंडई करने वाले दबंगों को चिन्हित किया जा रहा है तहरीर के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas