जवाहरबाग हिंसा के मुख्य रामवृक्ष यादव की मौत बनी रहस्य, एसीजेएम कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

जवाहरबाग हिंसा के मुख्य रामवृक्ष यादव की मौत बनी रहस्य, एसीजेएम कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

Published : Apr 23, 2022, 02:53 PM IST

मथुरा में पाँच साल पहले हुए जवाहर बाग़ हिंसा में 27 उपद्रवियों सहित 29 लोगों की जान गई थी। हिंसा के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव की मौत एक पहली बनी हुई है। सीबीआई ने रामवृक्ष की मौत की पुष्टि कर चुकी है जबकि एसीजेएम ने रामवृक्ष के खिलाफ़ गैर जमानती वारंट जारी किया है। वहीं मुख्यारोपी के बेटे ने भी अपने पिता की मृत्यु का सर्टिफिकेट माँगा है। 

मथुरा: यूपी के मथुरा में पाँच साल पहले हुए जवाहर बाग़ हिंसा में 27 उपद्रवियों सहित 29 लोगों की जान गई थी। हिंसा के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव की मौत एक पहली बनी हुई है। सीबीआई ने रामवृक्ष की मौत की पुष्टि कर चुकी है जबकि एसीजेएम ने रामवृक्ष के खिलाफ़ गैर जमानती वारंट जारी किया है। वहीं मुख्यारोपी के बेटे ने भी अपने पिता की मृत्यु का सर्टिफिकेट माँगा है। 

आरोपी पक्ष के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि कोर्ट के समक्ष रामवृक्ष की मौत की पुष्टि होने के साक्ष्य सीबीआई या पुलिस नहीं पेश कर पाई है। वही एसीजेएम के द्वारा रामवृक्ष के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। बता दें कि दो जून वर्ष 2016 में जवाहर बाग में हुई हिंसा में 27 उपद्रवियों सहित दो पुलिस अधिकारियों की मौत हुई थी। वर्ष 2019 में सीबीआई के द्वारा की जा रही जांच में यह खुलासा किया गया था की रामवृक्ष की मौत हो चुकी है। लेकिन अभी तक रामवृक्ष की मौत की पुष्टि ना होने के कारण रामवृक्ष की मौत एक रहस्य बनी हुई है। आरोपी पक्ष के वकील एलके गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीआई के द्वारा जो रिपोर्ट दी गई है उसमें न्यायालय के समक्ष जो साक्ष्य पेश किए गए हैं। ऐसा कोई कागज नहीं है जिससे यह पुष्टि हो सके कि रामवृक्ष की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि रामवृक्ष को हिंसा वाले दिन पुलिस के अधिकारी जीप में डालकर ले गए थे और उसके बाद से उसका कहीं भी पता नहीं चला हो सकता है कि उसकी हत्या कर दी गई हो। दूसरी तरफ हाई कोर्ट के द्वारा रामवृक्ष के बेटे की अपील पर रामवृक्ष का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं हालांकि इस मामले में अभी तक रामबृक्ष यादव का म्रत्यु प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया है।
 

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!