रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की भाभी का बीएचयू में हुआ निधन, मणिकर्णिका घाट पर हुई अंत्येष्टि

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की भाभी का बीएचयू में हुआ निधन, मणिकर्णिका घाट पर हुई अंत्येष्टि

Published : Dec 19, 2022, 03:01 PM IST

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की भाभी नयनतारा देवी का सोमवार को निधन हो गया। मणिकर्णिका घाट पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजनाथ सिंह और परिवार के अन्य लोग भी पहुंचे। 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की भाभी नयनतारा देवी (80) का सोमवार को बीएचयू में इलाज के दौरान निधन हो गया। इसका समाचार मिलने के बाद रक्षामंत्री व उनके परिवार के सदस्य नई दिल्ली से वाराणसी पहुंच गए। मणिकर्णिका घाट पर अंत्येष्टि में शामिल हुए। 

नयनतारा देवी को चोट लगने के बाद इलाज के लिए बीएचयू में भर्ती कराया गया था। 20 दिन बाद सोमवार को उनका निधन हो गया। इसका समाचार मिलने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत उनके परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली से वाराणसी पहुंच गए। रक्षामंत्री वायुसेना के विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा नेता पहले से ही मौजूद रहे। 
रक्षामंत्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबतपुर से मणिकर्णिका घाट पहुंचे। इस दौरान मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। रक्षामंत्री की भाभी के निधन से उनके गृह जनपद चंदौली समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता व कार्यकर्ता अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए पहुंचे।

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई