जमीन बेचने से मना करने पर आगबबूला हुआ बड़ा भाई, नशे की हालत में कर दिया हैवानों वाला काम

जमीन बेचने से मना करने पर आगबबूला हुआ बड़ा भाई, नशे की हालत में कर दिया हैवानों वाला काम

Published : Aug 07, 2022, 01:18 PM IST

उन्नाव स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक मोहल्ले में रहने वाले एक नशे के आदी छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं मौत की वजह दोनों भाइयों में आपसी जमीन का विवाद सामने आया है। उन्नाव पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

उन्नाव: यूपी के उन्नाव स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक मोहल्ले में रहने वाले एक नशे के आदी छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं मौत की वजह दोनों भाइयों में आपसी जमीन का विवाद सामने आया है। उन्नाव पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें रवाना कर दी गई है।

आपको बता दें उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कब्बा खेड़ा मोहल्ले में रहने वाले दो भाइयों में आज जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा किन्तु कब्बा खेड़ा मोहल्ले में रहने वाले देवेश ने अपने बड़े भाई दिनेश को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने दिनेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों की मानें तो देवेश व दिनेश ने दोनों सगे भाई और दोनों में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद था देवेश शराब का आदी था। जिससे आज नशे की हालत में देवेश व देवेश में पहले कहासुनी हुई । कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देवेश ने घर में रखी चाकू से बड़े भाई दिनेश के पेट में वा सीने में चाकू से कई वार कर दिए। जिससे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों ने दिनेश को जब तक अस्पताल पहुंचाया तब तक उसकी मौत हो गई थी।

घटनास्थल पर पहुंचे उन्नाव पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दोनों भाइयों में जमीनी विवाद था। जिसको लेकर आज छोटे भाई ने बड़े भाई दिनेश को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगा दी गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी  वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'