ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बोले- राधे-राधे नहीं बोला तो कट जाएगी बिजली

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बोले- राधे-राधे नहीं बोला तो कट जाएगी बिजली

Published : Dec 22, 2021, 04:08 PM IST

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) ने कहा, '24 घंटे बिजली चाहो तो राधे-राधे बोलो। बिना व्यवधान के बिजली चाहो तो राधे-राधे बोलो। जितनी जोर से बोलोगे, उतना ही अधिक करंट आएगा और जो राधे राधे नहीं बोलेगा, उसकी बिजली कट जाएगी।'

हाथरस: अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारिया शुरू कर दी है और लोगों का विश्वास जीतकर प्रचंड जीत के इरादे से जनविश्वास यात्रा शुरू की गई है। बीजेपी की जनविश्वास यात्रा जब मंगलवार को हाथरस के सादाबाद पहुंची, जहां यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) बिजली आपूर्ति को लेकर अजीब बयान दिया।

'राधे-राधे नहीं बोला तो कट जाएगी बिजली'
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) ने कहा, '24 घंटे बिजली चाहो तो राधे-राधे बोलो। बिना व्यवधान के बिजली चाहो तो राधे-राधे बोलो। जितनी जोर से बोलोगे, उतना ही अधिक करंट आएगा और जो राधे राधे नहीं बोलेगा, उसकी बिजली कट जाएगी।'

'बीजेपी की सरकार बनी तो 24 घंटे मिलेगी बिजली'
श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) ने कहा, 'अगर साल 2022 में बीजेपी की सरकार बनी तो सादाबाद में 24 मिनट भी बिजली नहीं जाएगी और 24 घंटे आपूर्ति होगी.' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'बीजेपी ने सबको मुफ्त राशन देने का काम किया और बहन-बेटियों की सुरक्षा दी। इसके अलावा धारा 370 हटाई और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया।'

हर घर में कमल खिलाना है: श्रीकांत शर्मा
योगी सरकार के मंत्री ने कहा, 'पिछले चुनावों की तरह इस बार के चुनाव में भी हर घर में कमल खिलाना है और आपको पिछला रिकॉर्ड तोड़कर दिखाना है। सरकार ने हर वर्ग के लिए काम करके दिखाया है.' एटा के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा कि पिछली बार भाजपा ने परिवर्तन यात्रा चलाई थी और परिवर्तन करके दिखाया. इस बार जन विश्वास यात्रा आपके पास पहुंची है, इसलिए इस बार कमल 325 प्लस होना चाहिए।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'