चुनाव प्रचार के बीच लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे RLD प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

चुनाव प्रचार के बीच लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे RLD प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Published : Feb 03, 2022, 02:00 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गठबंधन प्रत्याशी के जनसंपर्क में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी को नामजद करते हुए 25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 

बिजनौर सीट से गठबंधन प्रत्याशी के जनसंपर्क अभियान में समर्थकों पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप लगा है। जिस पर पुलिस ने गठबंधन प्रत्याशी को नामजद करते हुए 25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। राजद्रोह धार्मिक, भावनाओं को आहत करने और मिथ्या कथन समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर नीरज चौधरी जनसंपर्क करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उनके समर्थक नारेबाजी करते हुए सुनाई दे रहे हैं। वही गठबंधन प्रत्याशी की मौजूदगी में ही कुछ समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप है।

वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तुरंत ही केस दर्ज कर लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर नीरज चौधरी को नामजद करते हुए 25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ राजद्रोह, धार्मिक भावनाओं को आहत करने और चुनाव को लेकर मिथ्या कथन समेत महामारी एक्ट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

एसपी सिटी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में आपत्तिजनक नारेबाजी को लेकर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी ने कहा कि आरोप गलत है, वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बल्कि आकिब भाई जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?