आग ने मचाया तांडव, 50 बीघा से ज्यादा फसल जलकर हुई खाक

आग ने मचाया तांडव, 50 बीघा से ज्यादा फसल जलकर हुई खाक

Published : Apr 05, 2022, 11:28 AM IST

उन्नाव के बांगरमऊ तहसील के भिखारीपुर, गुलरिहा, सहिबापुर और मितानपुरवा गांव के खेतों में आग लगने से खेतों में गेहूं की पकी खड़ी फसल जलकर राख हो गई। हवाओं की गति इतनी तेज थी कि आग से करीब 50 बीघा से ज्यादा फसल जलकर खाक हो चुकी है। 

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव में तेज हवाओं के कारण आग लगने का तांडव मच गया। गांव में गेहूं की पकी खड़ी फसल में संदिग्ध परिस्थिति में आग लगी। हवाओं की गति इतनी तेज थी कि करीब 50 बीघा से ज्यादा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत की लेकिन उसके बाद घंटो तक आग को बुझाने में कामयाब नहीं हो सके। उन्नाव के बांगरमऊ तहसील के भिखारीपुर, गुलरिहा, सहिबापुर और मितानपुरवा गांव के खेतों में आग लगी थी। राजस्व की टीम मौके पर पहुंच कर नुकसान का अनुमान लगाने की जुटी है।

ऐसा ही उन्नाव के पुरवा स्थानीय तहसील क्षेत्र के गांव हरिनाम खेड़ा में भी हुआ था। वहां भी पकी खड़ी गेहूं की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों चलते आग लग गई। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाए। लेकिन तब तक कई बीघे फसल जलकर स्वाहा हो चुकी थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है दमकल की टीम को फोन किया गया लेकिन फोन नहीं लगा। जानकारी के अनुसार पुरवा तहसील व असोहा ब्लाक के गांव हरिनाम खेड़ा में खेतों पर पकी खड़ी गेहूं की फसल में सोमवार दोपहर दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों चलते खेत में अचानक आग लगी। जिससे फसल धू-धू कर जलने लगी। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो वह दौड़कर खेत पर पहुंचे और पंपिंग सेट चला कर आग बुझाने का प्रयास किया। भारी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 2 बीघे फसल जलकर स्वाहा हो गई।

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला