PM मोदी की लंबी आयु के लिए CM ने काशी में किया विशेष अनुष्ठान, देखें वीडियो

PM मोदी की लंबी आयु के लिए CM ने काशी में किया विशेष अनुष्ठान, देखें वीडियो

Published : Jan 06, 2022, 08:20 PM IST

पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के बाद मध्य प्रदेश में जहां शिवराज सिंह चौहान ने गुफा में बैठकर महामुत्युंज मंत्र का जाप किया तो यूपी के सीएम ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में योगी ने विधिवत पूजा की और पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने कालभैरव की भी पूजा की।

वाराणसी: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi adityanath) गुरुवार को वाराणसी (Varanasi)  में अपने एक दिवसीय दौरे पर श्री काशी विश्वनाथ धाम दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। सीएम ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए विशेष अनुष्ठान कि‍या। इससे पहेल सीएम ने कालभैरव मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। 

इससे पहले सीएम योगी ने सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 1500 छात्र- छात्राओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन वि‍तरि‍त कि‍या। इसके बाद वाराणसी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की, इसके बाद दर्शन पूजन के लिए रवाना हो गए।

बता दें, प्रधानमंत्री का काफिला बुधवार को पंजाब में एक फ्लाइओवर पर 20 मिनट तक रुका रहा जिसे बड़ी सुरक्षा चूक बताया जा रहा है। इस प्रकरण के बाद काशी में बाबा कालभैरव के दरबार में सीएम योगी और राज्यमंत्री मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं संग विशेष पूजा अर्चना कर बाबा काल भैरव से प्रधानमंत्री के सभी कष्ट और विघ्न हरने की कामना की। विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए होने वाले विशेष अनुष्ठान के बाद सीएम गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

पूजा अर्चना के बाद योगी ने कहा, ''बाबा विश्वनाथ और कालभैरव की पीएम पर कृपा है, क्योंकि आज काशी जिस भव्य रूप में है वह बाबा विश्वनाथ के कृपापात्र पीएम मोदी की वजह से ही संभव है। इसिलए बाबा की कृपा सदैव उन पर बनी रही और उनका नेतृत्व पूरे भारतवासियों को निरंतर प्राप्त होती रहे, यह प्रार्थना हमने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव से की है। कल पंजाब में जो कुछ हुआ है वह भारत की संवैधानिक मान्यताओं और लोकतांत्रिक मान्यताओं की धज्जियां उड़ाता है। जब देश के प्रधानमंत्री के प्रति इस प्रकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया कांग्रेस की एक सरकार का है तो आप अनुमान कर सकते हैं कि अन्य संवैधानिक संस्था और आम नागरिकों के प्रति उनका व्यवहार कैसा होगा।'' 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
Read more