नामी इंश्योरेंस कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर रचा ठगी का खेल, गिरफ्तारी के बाद खुला ऑनलाइन जालसाजी का पूरा सच

नामी इंश्योरेंस कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर रचा ठगी का खेल, गिरफ्तारी के बाद खुला ऑनलाइन जालसाजी का पूरा सच

Published : Jul 19, 2022, 01:08 PM IST

बीमा व लोन दिलाने के नाम पर महानगर के ठगी का काला कारोबार खड़ा करने वाले दो आरोपियों को सोमवार को मझोला पुलिस ने दबोच लिया। अभियुक्तों के कब्जे से एक लैपटाप, आठ रजिस्टर, चार मोबाइल फोन व एक फाइल बरामद हुई। ठगों के गिरोह के दो सदस्य अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी चल रही है।

मुरादाबाद: बीमा व लोन दिलाने के नाम पर महानगर के ठगी का काला कारोबार खड़ा करने वाले दो आरोपियों को सोमवार को मझोला पुलिस ने दबोच लिया। अभियुक्तों के कब्जे से एक लैपटाप, आठ रजिस्टर, चार मोबाइल फोन व एक फाइल बरामद हुई। ठगों के गिरोह के दो सदस्य अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी चल रही है। हत्थे चढ़े आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व ठगी का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया व सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि मझोला पुलिस को मखबिर से सूचना मिली कि बद्धि विहार सेक्टर दो स्थित आवास विकास में बीमा व लोन दिलाने के नाम पर ठगी का कारोबार खड़ा किया गया है। रेन्यू बाय कंपनी के नाम से ठगी का कारोबार होने की सूचना पाते ही पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी धनंजय सिंह के नेतृत्व में रविवार रात पुलिस ने छापेमारी की।

मौके से दो संदिग्ध हत्थे चढ़े। उनकी पहचान जैनेन्द्र उर्फ जैनू पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम लालावाला थाना ठाकुरद्वारा व अमित कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम भाटैल थाना हाफिजपुर हापुड केक रूप में हुई। दोनों फिलहाल बुद्धि विहार आवास विकास में रहते थे। उनके कब्जे से एक लैपटॉप, आठ रजिस्टर, चार मोबाइल फोन, एक फाइल बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों जेल भेज दिए गए। ठगी में शामिल रवि चौधरी पुत्र श्री महेन्द्र चौधरी निवासी सद्दीक नगर थाना सैफनी,रामपुर व कावेन्द्र सिंह निवासी ग्राम नन्हूवाला थाना ठाकुरद्वारा फरार हैं। दोनों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!