शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने की घर जाने की जिद तो प्रेमी बन गया हत्यारा, ऐसे दी दर्दनाक मौत 

शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने की घर जाने की जिद तो प्रेमी बन गया हत्यारा, ऐसे दी दर्दनाक मौत 

Published : Dec 27, 2022, 04:14 PM IST

गाजियाबाद में ओयो होटल में मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला द्वारा घर जाने की जिद करने पर प्रेमी ने उसे मौत के घाट उतारा था। 

गाजियाबाद पुलिस ने मुरादनगर थाना इलाके के ओयो होटल में मिली महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। थाना मुरादनगर के होटल रॉयल रेजिडेंसी में रचना नाम की महिला का शव मिला था। महिला गौतम नाम के शख्स के साथ ठहरी हुई थी। महिला के गले पर निशान मिले थे । पुलिस ने 6 घंटे के अंदर गौतम को गिरफ्तार करके इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है।

पुलिस के मुताबिक गौतम और रचना का पिछले करीब 3 महीने से सम्बन्ध थे। यहां यह भी पता चला है कि जहां रचना 44 वर्ष की शादी शुदा है । वहीं गौतम 34 वर्ष ने भी दो शादी की हुई है। उसके बावजूद दोनों एक साथ रह रहे थे। पुलिस जांच में मामला सामने आया है कि रचना घर जाने की जिद कर रही थी। पिछले 3 दिनों से लगातार ये दोनों एक जगह से दूसरी जगह घूम रहे थे। रविवार की शाम यह दोनों मुरादनगर के होटल रॉयल रेजिडेंसी में आकर रुके थे। यहां गौतम ने शराब पी थी उसके बाद रचना ने फिर जब घर जाने की जिद करी तो गौतम ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और एटीएम से पैसे निकालने के बहाने वहां से फरार हो गया। बाद में होटल कर्मचारियों को रचना का मृत शरीर मिला था। पुलिस ने गौतम को गिरफ्तार कर लिया है।
 

02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला